click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ICC Under 19 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, जानिए कब-कब खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ICC Under 19 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, जानिए कब-कब खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले
IndiaSportsTop News

ICC Under 19 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, जानिए कब-कब खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज से होने जा रहा है. आज टूर्नामेंट की शुरुआत में आयरलैंड और अमेरिका की अंडर 19 टीमों के बीच मैच खेला जाएगा.

Last updated: 2024/01/19 at 6:05 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज से होने जा रहा है. आज टूर्नामेंट की शुरुआत में आयरलैंड और अमेरिका की अंडर 19 टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच भी मैच आज ही खेला जाना है. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा.

Contents
अंडर-19 वर्ल्ड कप का आज से होगा आगाजभारत को बांग्लादेश से खेलना है पहला मैच12 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगाभारतीय टीम ने 5 बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कपचेन्नई सुपर किंग्स ने अरावेली अश्विन के साथ करार कियाग्रुप :

अंडर-19 वर्ल्ड कप का आज से होगा आगाज

क्रिकेट को भविष्य के सितारे देने वाला अंडर 19 वर्ल्ड कप शुक्रवार से जब यहां शुरू होगा तो कइयों के मुस्तकबिल बनेंगे और कई ख्वाब हकीकत का रूप लेंगे जबकि विरोधी टीमों का जोर पांच बार के चैम्पियन भारत का दबदबा तोड़ने पर होगा. अंडर 19 वर्ल्ड कप ने ही क्रिकेट जगत को कई भावी सितारे दिए हैं. युवराज सिंह 2000 में, रोहित शर्मा 2006 में, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा 2008 में, ऋषभ पंत और ईशान किशन 2016 में और शुभमन गिल 2018 में इसी टूर्नामेंट से चमके.

भारत को बांग्लादेश से खेलना है पहला मैच

लेकिन कई ऐसे भी हैं जो जूनियर स्तर की सफलता को सीनियर स्तर पर दोहरा नहीं सके जिनमें उन्मुक्त चंद, रविकांत शुक्ला, मनीष पांडे, यश धुल और कमलेश नागरकोटी शामिल हैं. सभी की नजरें भारतीय टीम पर लगी होंगी जिसके कप्तान पंजाब के उदय सहारन हैं. भारत को शनिवार को पहले मैच में बांग्लादेश से खेलना है. ग्रुप ए में भारत और बांग्लादेश के अलावा अमेरिका और आयरलैंड भी है. यह टूर्नामेंट 11 फरवरी तक चलेगा जब बेनोनी में फाइनल खेला जाएगा.

12 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा

सोलह टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी जिसमें 12 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा. इनसे टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी जो बेनोनी में ही छह और आठ फरवरी को होगा. भारतीय टीम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कई शिविरों के बाद यहां आई है और इसने दो ही टूर्नामेंट (एशिया कप और दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज) खेले हैं.

भारतीय टीम ने 5 बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप

एशिया कप में भारत सेमीफाइनल में हार गया जिसमें बांग्लादेश ने उसे चार विकेट से मात दी. उसके बाद हालांकि दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज भारत ने अपराजेय रहकर जीती जिसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम थी. फाइनल बारिश की भेंट होने से भारत और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त विजेता रहे. भारतीय टीम ने 5 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अब तक अपने नाम किया है. भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा तीन और पाकिस्तान ने दो बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है. बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एक-एक बार विजयी रहे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अरावेली अश्विन के साथ करार किया

भारतीय टीम में अर्शिन कुलकर्णी भी हैं जो आईपीएल में अनुबंध पाने वाले इस टीम के दो खिलाड़ियों में से हैं. महाराष्ट्र प्रीमियर लीग की खोज अर्शिन ने टूर्नामेंट में नौ छक्के लगाये थे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अरावेली अश्विन के साथ करार किया है जिसने नवंबर में चार देशों की सीरीज में 93 गेंद में 163 रन बनाए थे. पिछले साल कूच बिहार ट्रॉफी में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे मुशीर खान और कप्तान उदय सहारन पर भी नजरे होंगी. गेंदबाज राज लिम्बानी ने हाल ही में नेपाल के खिलाफ सात विकेट लिए थे जबकि उपकप्तान स्वामी पांडे ने अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट चटकाए थे. अन्य टीमों में न्यूजीलैंड के रहमान हिकमत, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उबेद शाह, अफगानिस्तान के आफ स्पिनर अल्लाह मुहम्मद गजांफर और इंग्लैंड के लुक बेंकेंस्टेन पर नजरें रहेंगी.

ग्रुप :

ग्रुप ए : बांग्लादेश, भारत, आयरलैंड, अमेरिका

ग्रुप बी : इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज

ग्रुप सी : आस्ट्रेलिया, नामीबिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे

ग्रुप डी : अफगानिस्तान, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान.

You Might Also Like

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

इराक में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बच्ची की ‘ऑनर किलिंग’, निकाह से इनकार करने पर परिवार ने दी मौत

TAGGED: 'Rohit Sharma', @india, afghanistan, america, Bangladesh, current affairs, england, hindinews, ICC Under 19 World Cup 2024, indian cricket team, Ireland, ishan kishan, Nepal, oneindianews, oneindianewscom, pakistan, player of the tournament, ravindra jadeja, rushabh panth, south-africa, sports news, Virat Kohli, West Indies, Yuvraj Sing

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव को ईडी ने भेजा समन,पूछताछ के लिए बुलाया
Next Article CM योगी ने 11 दिन में तीसरी बार किया रामनगरी का दौरा,रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.