click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: छठे चरण में कांग्रेस जीरो तो बीजेपी हीरो, जानें 8 राज्यों की 58 सीटों का सियासी गणित
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > छठे चरण में कांग्रेस जीरो तो बीजेपी हीरो, जानें 8 राज्यों की 58 सीटों का सियासी गणित
India

छठे चरण में कांग्रेस जीरो तो बीजेपी हीरो, जानें 8 राज्यों की 58 सीटों का सियासी गणित

इन 58 सीटों पर 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यह चरण ऐसा है, जिसमें राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीट पर चुनाव होने हैं. इतना ही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की सभी सीटों पर भी इस चरण में सियासी दलों की परीक्षा होनी है.

Last updated: 2024/05/22 at 12:18 PM
One India News Team
Share
8 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के बाद अब बारी छठे चरण के चुनाव की है. इस फेज में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है. इन 58 सीटों पर 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यह चरण ऐसा है, जिसमें राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीट पर चुनाव होने हैं. इतना ही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की सभी सीटों पर भी इस चरण में सियासी दलों की परीक्षा होनी है.

Contents
छठे चरण में कहां-कहां चुनावछठे चरण में किसका पलड़ा भारीयूपी में होगा कांटे का मुकाबलाबिहार-झारखंड में फाइट है टाइटबंगाल और ओडिशा में टक्करदिल्ली-हरियाणा में मुकाबला कड़ा

छठा चरण ऐसा है, जहां कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है जबकि बीजेपी का एकछत्र राज कायम रहा था. कांग्रेस को अपना खाता खोलने ही नहीं अगर सत्ता में वापसी करना है तो बीजेपी के दुर्ग को भेदे बिना संभव नहीं है. पीएम मोदी को सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो अपना दबदबा बनाए रखना होगा. इसके अलावा क्षेत्रीय दलों की भी अग्निपरीक्षा इसी चरण में होनी है. ऐसे में देखना है छठे चरण में किसका पलड़ा भारी रहता है.

छठे चरण में कहां-कहां चुनाव

2024 के लोकसभा चुनाव में छठे चरण में जिन 8 राज्यों की सीटों पर चुनाव है, उसमें राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की सीट शामिल है. उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर चुनाव है. जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना था, लेकिन अब छठे चरण में वोटिंग है. इस तरह से छठे चरण में एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है.

छठे चरण में किसका पलड़ा भारी

छठे चरण में जिन 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव है, उन पर पिछले चुनाव में बीजेपी का दबदबा था. 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 58 संसदीय सीटों में से बीजेपी 40 सीट जीतने में कामयाब रही थी. वहीं, बसपा 4 सीटें जीती थी तो टीएमसी 3, बीजेडी 4, जेडीयू 3, एलजेपी एक, आजसू एक और नेशनल कॉफ्रेंस भी एक सीट जीतने में सफल रही थी. इसके अलावा सपा एक सीट जीतने में सफल रही थी. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, आरजेडी जैसे दल अपना खाता तक नहीं खोल सके थे. बीजेपी ने हरियाणा और दिल्ली में क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही थी.

यूपी में होगा कांटे का मुकाबला

उत्तर प्रदेश में छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, जौनपुर, आजमगढ़, मछली शहर और भदोही लोकसभा सीट पर चुनाव है. 2019 में बीजेपी 9, बसपा चार और सपा एक सीट जीतने में सफल रही थी. पिछले चुनाव में सपा और बसपा मिलकर लड़ी थी, लेकिन इस बार अलग-अलग मैदान में है. बीजेपी ने राजभर-अनुप्रिया-संजय निषाद की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी रही है.

हालांकि, सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सपा सिर्फ आजमगढ़ सीट जीती, जिसे उपचुनाव में गंवा दिया था. सपा इस बार एक नए समीकरण के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. दलित-ओबीसी पर ही अखिलेश यादव ने दांव लगा रखा है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती बसपा के लिए है, क्योंकि पिछले चुनाव में जीती हुई सीटों को बचाए रखने की है. गठबंधन के दौर में मायावती अकेले चुनावी मैदान में उतरी है, जिसके चलते उनके लिए राह आसान नहीं है. बीजेपी सभी सीटों पर पूरे दमखम के साथ उतरी है और मोदी-योगी के नाम पर पूर्वांचल का दुर्ग फतह करने का प्लान बनाया है.

बिहार-झारखंड में फाइट है टाइट

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव है, जिसमें वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सिवान सीट शामिल है. 2019 में बीजेपी चार, जेडीयू तीन और एक सीट एलजेपी जीतने में सफल रही थी. आरजेडी और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी, लेकिन इस बार का मुकाबला काफी अलग है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी फाइट है. ऐसे में एनडीए को अपनी सीटों को बचाए रखने की चुनौती है.

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव है, जिसमें गिरीडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर सीट शामिल है. गिरडीह आजसू जीतने में सफल रही थी तो बाकी तन सीटों बीजेपी 2019 में जीती थी. इस पर झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. कांग्रेस-जेएमएम पूरी ताकत झोंक रखी है. ऐसे में बीजेपी के लिए अपनी सीटों को बचाए रखने की चुनौती होगी. इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव है, जिसे 2019 में नेशनल कॉफ्रेंस जीतने में सफल रही थी.

बंगाल और ओडिशा में टक्कर

पश्चिम बंगाल की 8 और ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव है. बंगाल की तमलुक, कांटी, घाटल, झारग्राम, मेदनीपुर, पुर्लिया, बंकुरा और बिष्णुपुर सीट सीट पर 25 मई को वोटिंग है. 2019 में इन 8 सीटों में से बीजेपी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि टीएमसी तीन सीटें जीती थी. ओडिशा की जिन 6 लोकसभा सीट पर चुनाव है, उसमें संबलपुर, केनझोर, ढेनकनाल, कटक, पुरी और भूनेश्वर लोकसभा सीट शामिल है. 2019 में बीजेपी दो सीटें जीतने में सफल रही थी तो चार सीटें बीजेडी को मिली थी. इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल और ओडिशा दोनों ही जगह पर बीजेपी को अपनी सीटों सिर्फ बचाने की नहीं बल्कि उसे बढ़ाने की टेंशन है. बीजेपी को दोनों ही राज्यों में छत्रपों से मुकाबला करना पड़ रहा है, बंगाल में टीएमसी से तो ओडिशा में बीजेडी के दो-दो हाथ करना पड़ रहा है.

दिल्ली-हरियाणा में मुकाबला कड़ा

दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भी छठे चरण में चुनाव होने हैं. 2014 और 2019 में दिल्ली की सभी सातों सीटें बीजेपी जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनावी मैदान में उतरी हैं. इसके चलते बीजेपी के लिए क्लीन स्वीप करना आसान नहीं दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सात में छह सांसदों का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पर नए चेहरों को उतारा है. मनोज तिवारी एकलौते चेहरे हैं, जिन पर भरोसा जताया है, लेकिन कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. दिल्ली की सात में 4 सीट पर आम आदमी पार्टी और 3 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतरे हैं.

You Might Also Like

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

इराक में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बच्ची की ‘ऑनर किलिंग’, निकाह से इनकार करने पर परिवार ने दी मौत

TAGGED: @india, Aam Aadmi Party, bjp government, breakingnews, Congress, Delhi, hindinews, loksabha election 2024, loksabha seats, oneindianews, oneindianewscom, oposition party, sixth phase of loksabha election

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सिंगापुर के बाद भारत में अपने पैर पसार रहा कोरोना का नया वैरिएंट, 300 से ज्यादा लोग आए चपेट में; इन राज्यों में मिले मामले
Next Article SC का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाएं की खारिज

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.