भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की, जो मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में चलाया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान और आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर, अपनी ताकत और रणनीतिक सटीकता का वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन किया।
#WATCH | Delhi: On Pakistan's claim of downing IAF planes in Op Sindoor, Indian Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh says, "…their (Pakistan) narrative is 'Manohar Kahaniyan'. Let them be happy, after all, they also have to show something to their audience to save their… pic.twitter.com/qNc49KL5xR
— ANI (@ANI) October 3, 2025
एयर चीफ के अनुसार, ऑपरेशन में पाकिस्तानी F-16 और JF-17 जैसे पांच फाइटर जेट्स को हवा में मार गिराया गया, साथ ही एक लंबी दूरी के निगरानी विमान (संभवत: AWACS या SIGINT) को भी नष्ट किया गया। जमीन पर भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, जिसमें हेंगर में खड़े 4-5 F-16 सहित कुल 9-10 लड़ाकू विमान नष्ट हुए, चार रडार स्टेशन, दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, दो रनवे और तीन हैंगर पूरी तरह तबाह किए गए। इसके अलावा, एक सतह-से-हवा मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली को भी निष्क्रिय किया गया।
#WATCH | Delhi: On S-400, Indian Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh says, "Obviously, that has done good. So, there's a requirement to have more such; there is no limit to numbers that you can buy. Again, I'm keeping quiet on what the plan is… It has proved to be a good… pic.twitter.com/EXs5b9GZhz
— ANI (@ANI) October 3, 2025
एयर चीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की मांग की थी। उन्होंने बताया कि 300 किलोमीटर के दायरे में लक्ष्यों पर सटीक हवाई हमले के बाद पाकिस्तान को अपने नुकसान का एहसास हुआ और उन्होंने शांति की गुहार लगाई। ऑपरेशन के दौरान भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने करीब 100 घंटे चले संघर्ष में पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया, जिससे भारतीय वायुक्षमता की मजबूती और तत्परता का पता चला।
#WATCH | Delhi: Indian Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh says, "These are one of the options like Su-57 he talked about, you talked about Rafale. So this is one of the options that is available with us because we had already done our own homework in terms of the earlier… https://t.co/U6oR4Qw6JH pic.twitter.com/rMXnC7Nx0Y
— ANI (@ANI) October 3, 2025
मार्शल एपी सिंह ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह संदेश भी था कि भारतीय वायुसेना नागरिकों और सैन्य ठिकानों की रक्षा के लिए उच्च स्तर की तैयारी और सटीक रणनीति रखती है। उन्होंने भविष्य के युद्धों के संदर्भ में चेतावनी देते हुए कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या पर निर्भर नहीं होंगे; भविष्य में साइबर युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन तकनीक और सैटेलाइट निगरानी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। सटीक निशाना लगाने वाली हथियार प्रणाली और तात्कालिक खुफिया जानकारी अब किसी भी सैन्य अभियान की सफलता की कुंजी बन चुकी है। इस ऑपरेशन ने न केवल पाकिस्तान को उसका नुकसान दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया के सामने भारत की सामरिक दक्षता, तकनीकी क्षमता और रणनीतिक गहराई को भी उजागर किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel