अमेरिका के टेक्सास राज्य के डैलस शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ भारतीय मूल के व्यक्ति की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया के रूप में हुई है। वे मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और डैलस के डाउनटाउन सूट्स मोटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार (10 सितंबर 2025) की सुबह मोटल परिसर में घटी। नागमल्लैया और उनके सहकर्मी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि विवाद तब और बढ़ गया जब नागमल्लैया ने कोबोस से सीधे बात करने की बजाय किसी तीसरे व्यक्ति से अनुवाद कराने को कहा। इसी बात पर कोबोस भड़क उठा और आक्रामक हो गया।
The beheading of Indian-origin man Chandra Nagamallaiah at a Dallas, Texas motel in front of his screaming wife & son has been nearly blanked out in American media. This is what the selective normalisation of a violent society looks like. https://t.co/oTtUDNmP6a
— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 12, 2025
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपित ने अचानक चाकू निकाला और नागमल्लैया पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए नागमल्लैया वहाँ से भागकर उस जगह पहुँचे जहाँ उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे। लेकिन कोबोस ने उनका पीछा किया और परिवार के सामने ही उनका गला काटकर हत्या कर दी।
नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने हमले को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमलावर रुका नहीं। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी वाहन चोरी व हमले के कई मामले दर्ज हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel