अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। अमेरिकी प्रशासन ने जाह्नवी के परिवार को 29 मिलियन डॉलर (करीब ₹260 करोड़) का मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह पुलिस की लापरवाही से हुई मौत के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा राशि बताई जा रही है।
2023 में तेज रफ्तार पुलिस कार से हुआ था हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय जाह्नवी कंडुला भारत से अमेरिका के सिएटल स्थित नॉर्थईस्ट्रन यूनिवर्सिटी में इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स की पढ़ाई करने गई थीं। साल 2023 में सीएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव ड्रग ओवरडोज कॉल पर जाते समय करीब 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही जाह्नवी को उनकी कार ने टक्कर मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
🚨 Seattle City Administration agrees to pay $29 million (~₹241 crore) to the family of Indian student Jaahnavi Kandula, who was killed after being struck by a speeding Seattle police vehicle. 🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/eog5n66dmE
— Gems (@gemsofbabus_) February 12, 2026
पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई
हादसे के बाद अधिकारी केविन डेव पर लापरवाह ड्राइविंग का आरोप लगा और उन पर 5000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें पुलिस सेवा से निलंबित भी किया गया था।
बॉडी कैमरा वीडियो से बढ़ा विवाद
मामला तब ज्यादा विवादों में आया जब एक अन्य पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर की बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग सामने आई। इसमें वह कथित तौर पर जाह्नवी की जिंदगी को ‘लिमिटेड वैल्यू’ बताते हुए हँसते नजर आए थे और कहा था कि प्रशासन को सिर्फ एक चेक लिख देना चाहिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय राजनयिकों ने मामले की गहन जांच की मांग की थी।
कोर्ट के आदेश पर मुआवजे का ऐलान
काउंटी सुपीरियर कोर्ट के आदेश के बाद अब जाह्नवी के परिवार को 29 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इस फैसले को न्याय और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel