कैलिफोर्निया: अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल कर रहा 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। वह प्रतिष्ठित University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहा था। छात्र के गायब होने के बाद स्थानीय पुलिस, भारतीय वाणिज्य दूतावास और विश्वविद्यालय प्रशासन मिलकर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत को आखिरी बार Lake Anza के आसपास देखा गया था। उसके रूममेट ने सबसे पहले उसके लापता होने की सूचना दी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की।
पुलिस विभाग ने भी आम जनता से सहयोग मांगा है और मामले को गंभीर मानते हुए छात्र को ‘एट-रिस्क मिसिंग पर्सन’ की श्रेणी में रखा है।
Consulate General of India in San Francisco is deeply concerned about the disappearance of Saketh Sreenivasaiah, an Indian post-graduate student of UC Berkeley, hailing from the State of Karnataka. The Consulate is in touch with the family and also is in contact with the…
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
भारतीय वाणिज्य दूतावास सक्रिय
Consulate General of India, San Francisco ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर खोज अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। दूतावास परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और छात्र की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।
IIT मद्रास से पढ़ाई के बाद अमेरिका गया था
साकेत श्रीनिवासैया मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। उसने 2025 में Indian Institute of Technology Madras से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा किया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया और UC बर्कले के केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग विभाग में मास्टर्स कर रहा था।
होशियार और प्रतिभाशाली छात्र के अचानक लापता होने से परिवार और परिचितों में चिंता बढ़ गई है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी साकेत के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। फिलहाल उसके गायब होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तलाशी अभियान लगातार जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel