इजरायल ने लेबनान के पूर्वी इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। ईरान समर्थित मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह ने पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में उनका एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है। यह नवंबर 2024 में युद्ध समाप्त होने के बाद लेबनान में सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।
इज़राइली सेना का दावा है कि बेका वैली में किए गए हमलों का लक्ष्य उन साइट्स को निशाना बनाना था, जिन पर आरोप था कि वे इज़राइल और लेबनान के बीच समझौतों का उल्लंघन कर रही थीं।
🎯STRUCK: Hezbollah command centers used to advance terror attacks against IDF troops and Israel, in the Baalbek area in Lebanon.
Within the command centers, weapons and funds utilized by Hezbollah were being stored, constituting a violation of the understandings between Israel…
— Israel Defense Forces (@IDF) February 20, 2026
इसके कुछ घंटे पहले दक्षिणी लेबनान के एक फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप ऐन अल-हेलवेह में इजरायल ने हवाई हमला किया। इज़राइली सेना ने बताया कि इस हमले का लक्ष्य ‘हमास का कमांड सेंटर’ था। इस घनी आबादी वाले इलाके में हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई।
लेबनान में लगातार बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel