सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली धमकी का मामला सामने आया है। मोहम्मद शाहिद ने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अमित जानी को टिफिन बम भेजने की धमकी दी। शाहिद ने अपने संदेश में कहा था—“हम 700 मीटर दूर हैं और आपको टिफिन भेजेंगे।”
इस धमकी में शाहिद का साथ एक बांग्लादेशी युवक हमाद ने भी दिया। हमाद ने शाहिद को उकसाते हुए कहा कि टिफिन बम महँगा पड़ जाएगा, इसके बजाय अमित जानी को धारदार चाकू भेजा जाए।
मोहम्मद शाहिद गिरफतार..Hospital के 700 मीटर दूर किस घटना की फिराक में था? उदयपुर पुलिस कर रहीं है सख्ती से पूछताछ.. #UdaipurFiles @HMOIndia pic.twitter.com/sm3HjEgXtr
— Amit Jani (@AmitJaniIND) August 22, 2025
इस धमकी के बाद अमित जानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहम्मद शाहिद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि फिलहाल शाहिद से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
इसी बीच, अमित जानी ने दावा किया है कि कन्हैया लाल की हत्या पाकिस्तान से जुड़े कट्टरपंथियों ने की थी, और अब उन्हें भी उसी तरह की धमकियाँ मिल रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel