उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने मंगलवार (21 जनवरी 2026) की रात एक बड़े एनकाउंटर के बाद जिम के नाम पर चल रहे लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग रैकेट के सरगना फरीद को गिरफ्तार कर लिया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल की है, जहां सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। फरीद ने पुलिस को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन मिर्जापुर पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें फरीद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, फरीद पर जिम के नाम पर लड़कियों को दोस्ती के बहाने फँसाने, शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जबरन बुर्का पहनाने और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
थाना को0देहात व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित मुख्य वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद, #Addl_SP_Operation की बाइट-#UPPolice #Mirzapur https://t.co/1fGkFcWzTo pic.twitter.com/RCZYfiDxTz
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) January 22, 2026
इस रैकेट के तहत पहले ही जिम मालिक मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर और सादाब को गिरफ्तार किया जा चुका है। केजीएन और बी-फिट समेत कुल पांच जिमों को सील किया गया था। अब फरीद की गिरफ्तारी के साथ कुल पांच आरोपित पुलिस की पकड़ में हैं।
हिंदू जागरण मंच के केसरवानी ने बताया कि यह जिम 10-12 साल से चल रहा था और कई शाखाएँ थीं, जिनसे लव जिहाद की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी। पुलिस बाकी फरार आरोपितों की तलाश में भी जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel