पश्चिम बंगाल के Malda जिले में हुई हिंसा के बीच एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। इस ऑडियो में एक महिला न्यायिक अधिकारी डरी हुई आवाज में मदद की गुहार लगाती सुनाई देती हैं।
बताया जा रहा है कि यह अधिकारी उन सात अधिकारियों में शामिल थीं, जिन्हें Kaliachak के BDO कार्यालय में उग्र भीड़ द्वारा घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया था।
ऑडियो में क्या कहा गया?
वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी कथित तौर पर कहती हैं कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो उनके बच्चों का ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्होंने अपने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और रास्ते में अवरोधों के कारण पायलट वाहन के साथ हादसे का भी जिक्र किया।
Shocking message, or should i say distress call by one of the female judicial official who were held captive by TMC sponsored goons inside BDO office of Kaliachak, Malda.
There is NO democracy in West Bengal under Mamata Banerjee pic.twitter.com/pNoUlEzgiQ
— Keya Ghosh (@keyakahe) April 2, 2026
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 1 अप्रैल 2026 को हुई, जब मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ हिंसक हो गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने BDO कार्यालय को घेर लिया और तीन महिला अधिकारियों समेत कुल सात अधिकारियों को करीब 8 घंटे तक अंदर रोके रखा।
प्रशासन की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel