भोपाल, मध्य प्रदेश:
भोपाल के पटारा नाले के पास स्थित लकड़ी मार्केट में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की चपेट में आने से भारी संपत्ति नुकसान हुआ है।
फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 2:44 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तुरंत दो फायर टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त 16 फायर ब्रिगेड और बुलाई गईं, ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश | फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा, "हमें लकड़ी बाजार में आग लगने की सूचना सुबह 2:44 बजे मिली।
फायर स्टेशन से तुरंत दो फायर टीमें रवाना की गईं।
आग की तीव्रता देखते हुए 16 और फायर ब्रिगेड भेजी गईं… अब तक हमने 30 पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया है।… pic.twitter.com/sUOaoSplEf
— One India News (@oneindianewscom) December 27, 2025
अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के लिए अब तक करीब 30 पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया है। लकड़ी का बड़ा भंडार होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी, जिससे उसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कूलिंग का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel