उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिम के जरिए महिलाओं के शोषण और कथित धर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एएसपी नितेश सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपी जिम ट्रेनिंग के बहाने युवतियों को अपने जाल में फंसाते थे। आरोप है कि वे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते थे, जबरन पैसे वसूलते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे।
गैंग लीडर समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गैंग लीडर इमरान खान पुत्र इशरार अहमद समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी फिलहाल मिर्जापुर जेल में बंद हैं।
नेटवर्क और संपत्ति की जांच
पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, गैंग की अवैध कमाई और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
सख्त कानूनी कार्रवाई
इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्ती बरती जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel