click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: विकास के मामले में MP ने खोले सभी द्वार, लंदन के ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में बोले सीएम मोहन यादव
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > विकास के मामले में MP ने खोले सभी द्वार, लंदन के ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में बोले सीएम मोहन यादव
IndiaMadhya Pradesh

विकास के मामले में MP ने खोले सभी द्वार, लंदन के ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में बोले सीएम मोहन यादव

लंदन में एनआरआई समूह द्वारा 'फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। आप निवेश करें मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा।

Last updated: 2024/11/26 at 6:43 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी यूके यात्रा के दौरान लंदन के रॉयल नेशनल होटल में आयोजित प्रवासी भारतीय समुदाय और ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ समूह के सदस्यों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया और प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनके नेतृत्व की सराहना की।

Contents
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:प्रवासी भारतीयों ने सीएम का किया स्वागतपीएम मोदी जैसा दुनिया में कोई और नेता नहींअटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद मुख्य बिंदु:निवेश और अवसरों पर जोर:मध्य प्रदेश में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रहीमध्य प्रदेश में चल रहे 30 मेडिकल कॉलेजप्रवासी भारतीयों ने कहा देश का दिल है मध्य प्रदेश

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

  1. एनआरआई समुदाय से संवाद: मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया।
  2. विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल और अन्य प्रमुख भारतीय प्रवासी शामिल हुए, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी को लेकर विचार साझा किए।
  3. ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ की भूमिका: मुख्यमंत्री ने इस समूह के प्रयासों की सराहना की और प्रवासी समुदाय से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
  4. राज्य के विकास और सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चा: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विशेष रूप से महार्षि सांदीपनि आश्रम और कृष्ण से जुड़े स्थलों के विकास के लिए ‘श्री कृष्ण पथेय ट्रस्ट’ की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा मध्य प्रदेश और प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने और राज्य में निवेश और सहयोग के नए अवसर खोलने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

प्रवासी भारतीयों ने सीएम का किया स्वागत

सीएम मोहन यादव का लंदन स्थित होटल पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। सीएम मोहन यादव का लंदन स्थित होटल पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।

#WATCH लंदन, यूके: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का लंदन स्थित होटल पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने… pic.twitter.com/JOKyC0C3Yn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2024

पीएम मोदी जैसा दुनिया में कोई और नेता नहीं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत बदलते दौर का भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन उनका काम करने का तरीका अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि यह बात और भी गौरवांवित करती है की जब अन्य देशों के द्वारा यह सुना जाए कि दुनिया में कोई नेता है तो नरेंद्र मोदी है  यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद 

सीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, उन्हीं के पद चिन्हों पर पूरा देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।

#WATCH | London, UK: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav, on his arrival to London, held a briefing with⁩ the Indian High Commissioner to the UK, Vikram K. Doraiswami.

CM Mohan Yadav is on a six-day visit to the United Kingdom (UK) and Germany to provide new heights to industrial… pic.twitter.com/gdiCgpW0yN

— ANI (@ANI) November 24, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में प्रवासी भारतीयों और ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश’ समूह के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास की नई परिभाषा गढ़ रही हैं।

मुख्य बिंदु:

  1. अधोसंरचना विकास:
    • सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है।
    • बिजली आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    • औद्योगिक विकास के लिए लैंड बैंक स्थापित किए गए हैं, जिससे निवेशकों को सुविधाएं मिल रही हैं।
  2. डायरेक्ट सब्सिडी:
    • मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यम श्रेणी के उद्योगों से लेकर बड़े उद्योगों तक को डायरेक्ट सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल रही है।
  3. क्षेत्रवार प्रगति:
    • पर्यटन: मध्य प्रदेश ने अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
    • आईटी और शिक्षा: इन क्षेत्रों में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
    • हेल्थ: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए योजनाओं का विस्तार किया गया है।
    • गारमेंट्स: गारमेंट उद्योग में रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं।
  4. मध्य प्रदेश की बदलती छवि: मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में की गई प्रगति राज्य की विकासशील सोच को दर्शाती है।

निवेश और अवसरों पर जोर:

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को मध्य प्रदेश में निवेश करने और राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन, आईटी, और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता दी जा रही है।

यह बयान दर्शाता है कि डबल इंजन सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

मध्य प्रदेश में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर व्यापार की दिन दूनी रात चौगनी वृद्धि हो रही है। गारमेंट्स की बात करें तो प्रति लेबर 5 हजार रुपये महीना इंसेंटिव सरकार देगी। दस साल तक हम कमिटमेंट करके दे रहे हैं। सिर्फ गारमेंट्स ही नहीं आईटी के और दूसरे क्षेत्र में भी सभी सुविधाएं हम प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है, आप निवेश करें मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की है इसी क्रम में उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर में समिट आयोजित हो चुकी हैं। ताकि इन्वेस्टमेंट आए और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ें।

मध्य प्रदेश में चल रहे 30 मेडिकल कॉलेज

मध्य प्रदेश के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 2003 तक मध्य प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी हैं और 13 निजी क्षेत्र के हैं। अगले साल 12 मेडिकल कॉलेज और तैयार हो रहे हैं। सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन, टूरिज्म के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि फरवरी 2025 में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हो रही है। आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं, आइये मध्य प्रदेश में निवेश कीजिए। विकास के मामले में मध्य प्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोले हैं।

प्रवासी भारतीयों ने कहा देश का दिल है मध्य प्रदेश

कार्यक्रम को लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मध्य प्रदेश का उदय होने से कोई नहीं रोक सकता। आज भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं हैं कि उनकी यात्रा सफल हो, उनका उद्देश्य पूरा हो। कार्यक्रम में ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ के संस्थापक सदस्य एवं एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में केवल वहीं के लोग नहीं बसते, बल्कि एमपी एक छोटा भारत है। मध्य प्रदेश भारत का दिल है। यहां सभी जगह के लोग बसते हैं। मेरे दिल में एक कसक थी कि एमपी के लोगों का कोई संगठन लंदन में हो, इसलिए हमने फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया। उन्होंने कहा कि आप चाहे भोपाल जाएं, जबलपुर जाएं, कान्हा-किसली जाएं, उससे खूबसूरत कुछ और नहीं।

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

TAGGED: @india, Breaking news, CM Mohan Yadav, Friends of Madhya Pradesh, international news, latest news, London, Madhya Pradesh, madhya pradesh government, newschannelinindia, oneindianews, top news, फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, लंदन, सीएम मोहन यादव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team November 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article हूर ब्रांड पैकेट पर लिखा ‘भैंस का मांस’, पुलिस ने पकड़ा तो निकला 185000 किलो गोमांस
Next Article अमित शाह ने ग्रामीण बैंकिंग में ‘सहकारिता की भावना’ को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.