प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (25 फरवरी 2026) को दो दिवसीय दौरे पर तेल अवीव पहुँचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने खुद एयरपोर्ट पर पहुँचकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
#WATCH | Tel Aviv, Israel: "Welcome to Israel, my dear friend PM Narendra Modi, " tweets Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu
PM Narendra Modi received a ceremonial welcome. Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu, along with his wife Sara Netanyahu, received PM Modi at… pic.twitter.com/HhFEDowJo8
— ANI (@ANI) February 25, 2026
नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और भारत का राष्ट्रगान जन गण मन भी बजाया गया।
#WATCH | Tel Aviv, Israel: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu, along with his wife Sara Netanyahu, received PM Modi at the airport
(Source: Reuters) pic.twitter.com/mirQPV3RsP
— ANI (@ANI) February 25, 2026
9 साल बाद इजरायल पहुँचे पीएम मोदी
यह प्रधानमंत्री मोदी की नौ साल बाद इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजरायल गए थे। एयरपोर्ट पर संक्षिप्त मुलाकात के बाद पीएम मोदी यरूशलम के लिए रवाना हो गए।
#WATCH | Tel Aviv, Israel: PM Narendra Modi meets Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu in Tel Aviv
PM Modi is on a 2-day state visit to Israel
(Source: DD) pic.twitter.com/1UW2IRAfmy
— ANI (@ANI) February 25, 2026
बुधवार के कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम इजरायल की संसद नेसेट को उनका संबोधन है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नेतन्याहू द्वारा आयोजित प्राइवेट डिनर में शामिल होंगे।
‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने किया खास स्वागत
इजरायल के प्रसिद्ध अखबार The Jerusalem Post ने भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में विशेष संस्करण प्रकाशित किया है। इसके फ्रंट पेज पर बड़े अक्षरों में “नमस्ते” लिखकर भारत-इजरायल दोस्ती को प्रमुखता दी गई है।
भारत-इजरायल संबंधों को मिलेगी नई गति
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।
भारत और इजरायल के बीच रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। भारतीय राजदूत जे.पी. सिंह के अनुसार इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करना है।
रणनीतिक रूप से अहम दौरा
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरे से भारत-इजरायल संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel