उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रजा चौधरी पुत्र जुम्मा अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण के अभियान के तहत की गई।
थाना डिलारी @moradabadpolice द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/EneG7Ax9Hz
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) January 12, 2026
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से संभल जिले का रहने वाला रजा चौधरी इंस्टाग्राम पर ‘razarostar295’ नामक अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करता था। इस मामले में हिंदू परिषद के जिले प्रचार प्रमुख अवतार राणा ने शिकायत दर्ज कराई।
अवतार राणा ने 12 जनवरी 2026 को थाना डिलारी में आरोपित के खिलाफ धार्मिक भावनाएँ आहत करने के संबंध में तहरीर दी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजा चौधरी को बीएनएस की धारा 170, धारा 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel