भारतीय एथलेटिक्स के सितारे नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अब नीरज ने भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को उन पर गर्व है।
A spectacular feat! Congratulations to Neeraj Chopra for breaching the 90 m mark at Doha Diamond League 2025 and achieving his personal best throw. This is the outcome of his relentless dedication, discipline and passion. India is elated and proud. @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/n33Zw4ZfIt
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2025
डायमंड लीग 2025, दोहा – टॉप 3 प्रदर्शन:
स्थान | खिलाड़ी | देश | सर्वश्रेष्ठ थ्रो |
---|---|---|---|
🥇 1 | जूलियन वेबर | 🇩🇪 जर्मनी | 91.06 मीटर |
🥈 2 | नीरज चोपड़ा | 🇮🇳 भारत | 90.23 मीटर |
🥉 3 | एंडरसन पीटर्स | 🇬🇩 ग्रेनाडा | 84.65 मीटर |
नीरज का ऐतिहासिक प्रदर्शन:
-
नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर की सीमा पार कर 90.23 मीटर का थ्रो फेंका।
-
यह थ्रो उनके तीसरे प्रयास में आया और देशवासियों के लिए गर्व का क्षण बना।
-
इससे पहले उनके थ्रो क्रमशः:
➤ 88.44 मीटर,
➤ फाउल,
➤ 90.23 मीटर (सीजन बेस्ट और पर्सनल माइलस्टोन),
➤ 80.56 मीटर,
➤ फाउल,
➤ 88.20 मीटर।
नीरज चोपड़ा का बयान:
“90 मीटर पार करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुकाबला थोड़ा खट्टा-मीठा जरूर रहा लेकिन कोच जान जेलेंजी ने पहले ही कहा था कि मैं यह कर सकता हूं। मौसम और हवा दोनों ने साथ दिया। आगे और बेहतर करने की उम्मीद है।”
जूलियन वेबर ने भी रचा इतिहास:
-
वेबर ने पहली बार 90 मीटर पार कर 91.06 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया।
-
वे बने विश्व इतिहास में 90 मीटर पार करने वाले 26वें जैवलिन थ्रोअर।
भारतीय खेल प्रेमियों के लिए गौरव का पल:
-
नीरज चोपड़ा द्वारा 90 मीटर पार करना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
-
यह एक संकेत है कि नीरज अब विश्व रिकॉर्ड की ओर भी बढ़ सकते हैं (वर्तमान वर्ल्ड रिकॉर्ड: 98.48 मीटर – जान ज़ेलेzny, 1996)।