नरेंद्र मोदी ने चुनावी प्रचार के दौरान चेन्नई में प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम और उनके परिवार से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को खास बताते हुए कहा कि रमेश विनायकम ने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।
‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की सराहना
पीएम मोदी ने बताया कि रमेश विनायकम ने उन्हें अपने ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की एक झलक दिखाई, जो भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाने का एक अभिनव और आधुनिक तरीका है।
In the midst of election campaigning, had the opportunity to meet Thiru Ramesh Vinayakam Ji and his family in Chennai. Ramesh Ji is a music composer and has devoted his life to popularising Indian music. He gave me a glimpse of his work in making the Gamaka Box Notation System.… pic.twitter.com/H2vGlCqUtH
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2026
उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारतीय शास्त्रीय संगीत को समझने और सिखाने के तरीके को और आसान बना सकता है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति और संगीत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने संगीतकार के समर्पण और नवाचार की सराहना करते हुए इसे भारतीय विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel