द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर LCH प्रचंड में को-पायलट के रूप में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। यह उड़ान लगभग 25 मिनट की विशेष सोर्टी के रूप में आयोजित की गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी.#DroupadiMurmu #Prachand #LCHPrachand #IndianArmy #Jaisalmer
[ President, Prachand, Helicopter, Jaisalmer, Indigenous ] pic.twitter.com/NbVwaQ7rwe
— One India News (@oneindianewscom) February 27, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान भारतीय वायुसेना के बड़े सैन्य प्रदर्शन कार्यक्रम ‘वायुशक्ति-2026’ से पहले आयोजित की गई।
स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ की खासियत
एलसीएच ‘प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है।
जैसलमेर, राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सॉर्टी की।#Jaisalmer #Rajasthan #DroupadiMurmu #Prachand #IndianArmy
[ Jaisalmer, President, Prachand, Helicopter, Indigenous
] pic.twitter.com/vq7L4em51v
— One India News (@oneindianewscom) February 27, 2026
यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान, पहाड़ी इलाकों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी तरीके से ऑपरेशन कर सकता है और 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है।
जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे जैसलमेर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चांदन से पोकरण तक के इलाके को अस्थायी रूप से ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।
इससे पहले भी भर चुकी हैं लड़ाकू विमानों में उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले भी भारतीय वायुसेना के कई आधुनिक लड़ाकू विमानों में उड़ान भर चुकी हैं।
-
अक्टूबर 2023 में दसॉ राफेल में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान
-
अप्रैल 2023 में सुखोई Su-30MKI में तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से करीब 30 मिनट की उड़ान
इन उड़ानों के साथ वह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी बन चुकी हैं।
शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति मुर्मू पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित भारतीय वायुसेना के क्षमता प्रदर्शन ‘वायु शक्ति’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel