महाराष्ट्र के Mumbai से महिला सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो रिक्शा चालक पर महिला यात्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश और बिना अनुमति वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अफजल आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।
सफर के दौरान बनाई वीडियो, फिर दी धमकी
पुलिस के अनुसार, यह घटना Kurar इलाके की है। पीड़िता मलाड जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। सफर के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से महिला का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
महिला के गंतव्य पर पहुंचने के बाद भी आरोपी वीडियो बनाता रहा। जब महिला को इसका पता चला और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
संबंध बनाने का दबाव, मौके पर पकड़ा गया आरोपी
आरोप है कि धमकी देने के बाद आरोपी ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। घबराई महिला ने तुरंत पास में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मदद मांगी।
मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में उसे स्थानीय थाने के हवाले कर दिया।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, बिना सहमति वीडियो बनाने, धमकी देने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
यह घटना एक बार फिर महानगरों में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत को उजागर करती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel