इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत और “6 उंगलियों” वाली अफवाहों के बाद उन्होंने खुद कैमरे के सामने आकर इन दावों को खारिज कर दिया। शनिवार को उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कॉफी पीते हुए नजर आए और अपने दोनों हाथ दिखाकर स्पष्ट किया कि उनके हाथों में पांच-पांच उंगलियां ही हैं।
AI एडिटेड वीडियो से फैली अफवाह
दरअसल, 13 मार्च को शेयर किए गए एक वीडियो में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को AI एडिटेड होने के शक में लाखों बार देखा और शेयर किया गया।
अफवाह इतनी तेजी से फैली कि कुछ यूजर्स ने यहां तक दावा करना शुरू कर दिया कि नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है।
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दी सफाई
इन अफवाहों के बीच Prime Minister’s Office of Israel ने भी बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। यह बयान उस समय जारी किया गया जब Anadolu Agency के एक संवाददाता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रही इन अफवाहों के बारे में सवाल किया।
नेतन्याहू ने वीडियो से दिया जवाब
अफवाहों को खत्म करने के लिए नेतन्याहू ने खुद वीडियो जारी किया, जिसमें वह शांत और रिलैक्स अंदाज में कॉफी पीते दिखाई दिए और अपने दोनों हाथ दिखाए। वीडियो पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर ही इसे 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफवाह कितनी तेजी से फैल चुकी थी।
ईरान पर बयान वाला वीडियो बना विवाद की वजह
नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इजरायल और अमेरिका के ईरान के खिलाफ संभावित युद्ध को लेकर बयान दिया था। इसी वीडियो के एक फ्रेम में उनके हाथ की उंगलियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
हालांकि बाद में सामने आए वीडियो के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर फैल रही सभी अफवाहें पूरी तरह गलत हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel