प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के निधन पर शोक जताया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी गहरा दुख जताया है। देवी का सोमवार सुबह 5.00 बजे बेंगलुरु के राष्ट्रोत्थान अस्पताल में देहावसान हो गया। वे 81 वर्ष के थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अखिल भारतीय संगठन मंत्री रहे हैं। उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा।
श्री मदन दास देवी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने देवी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘मदन दास देवी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे।’’
मदन दास देवी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद- शाह
#WATCH | Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Union Minister Dharmendra Pradhan and Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis pay last respects to RSS leader Madan Das Devi, in Pune pic.twitter.com/u4knRhkalI
— ANI (@ANI) July 25, 2023
शाह ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा व संघ कार्य में अपना जीवन समर्पित करने वाले मदन दास देवी का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। वह करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणापुंज के समान थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’
Maharashtra: BJP national president JP Nadda paid last respects to RSS leader Madan Das Devi, in Pune pic.twitter.com/1HEoTpqyKF
— ANI (@ANI) July 25, 2023
नड्डा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। संघ के सह-सरकार्यवाह जैसे विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में आपका योगदान अविस्मरणीय है। उनका निधन समाज व राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।’’
उनसे संगठन कौशल सीखने का अवसर मिला- नितिन गड़करी
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने देवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें छात्र जीवन से मदन दास देवी के साथ काम करने का और उनसे संगठन कौशल सीखने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा, ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंसी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद भी देश और समाज के लिए खुद को समर्पित करते हुए उन्होंने संघ के प्रचारक के तौर पर अपना कार्य शुरु किया। विद्यार्थी परिषद के माध्यम से देश के करोड़ों युवाओं को उन्होंने प्रेरित किया।’’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय मदनदास देवी जी के निधन का समाचार सुनकर अतीव दुःख हुआ। मेरे छात्र जीवन से मुझे मदनदास जी के साथ काम करने का, उनसे संघटन कौशल सिखने का अवसर मिला। चार्टर्ड अकाउंटेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद भी देश और समाज के लिए खुद को…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 24, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से देश ने एक युगपुरुष को खोया है। मदनदास का कार्य, उनके संस्कार मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में खपा दिया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मदन दास देवी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में खपा दिया और उनका जीवन सभी को निष्काम भाव से समाज सेवा की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री मदन दास देवी जी के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में खपा दिया।
उनका जीवन सभी को निष्काम भाव से समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 24, 2023