बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर वायरल अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जोड़ा गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह फर्जी बताया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कंगना रनौत ने कहा है—अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो वह उनसे शादी कर लेंगी। इस कथित बयान के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर को खारिज करते हुए नाराजगी जताई। कंगना ने लिखा, “यह फर्जी खबर कितनी घटिया है! राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इन फर्जी खबरों को फैलाने वालों पर शर्म आती है।”
यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत की शादी को लेकर अफवाहें फैली हों। इससे पहले उनका नाम चिराग पासवान के साथ जोड़ा गया था, जिसे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा था कि वे उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
गौरतलब है कि कंगना रनौत कई मौकों पर राहुल गांधी की राजनीतिक विचारधारा और संसद में दिए गए उनके भाषणों की आलोचना करती रही हैं। ऐसे में दोनों के नाम को जोड़कर फैलाई गई इस खबर को राजनीतिक और सोशल मीडिया अफवाह माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं, जिनसे सार्वजनिक व्यक्तियों की छवि प्रभावित होती है। कंगना रनौत की प्रतिक्रिया के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह दावा पूरी तरह निराधार है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel