भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला ने नया इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है। शुभांशु शुक्ला अपने तीन अन्य साथियों के साथ 28 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए। जैसे ही SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल ने ISS से सफलतापूर्वक डॉकिंग की, वहां पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने शुभांशु और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। नासा द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों अंतरिक्ष यात्री जैसे ही स्टेशन के भीतर पहुंचे, वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उन्हें गले लगाया और वेलकम ड्रिंक ऑफर की। सभी हंसते-खिलखिलाते नजर आए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक हो गया।
WATCH | #AxiomMission4 crew – Mission Commander Peggy Whitson (US), Mission pilot #ShubhanshuShukla (India) and Mission Specialists Tibor Kapu (Hungary) and Slawosz Uznanski-Wisniewski (Poland) enters the International Space Station (ISS).
(Video: NASA via Reuters) pic.twitter.com/rIEHgdu277
— ANI (@ANI) June 26, 2025
शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कदम रखा है और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय नागरिक बन गए हैं। याद दिला दें कि राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत रूस के सैल्यूट स्पेस स्टेशन की यात्रा की थी, जबकि ISS का निर्माण बाद में हुआ था। शुभांशु का यह मिशन Axiom-4 मिशन के तहत हो रहा है और उन्हें SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट से 25 जून को नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

शुभांशु अंतरिक्ष में भारत की ओर से सात वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनमें माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशियों और बीजों पर प्रभाव, टार्डीग्रेड्स और माइक्रोएल्गी के व्यवहार, बैक्टीरिया और कंप्यूटर स्क्रीन के प्रभाव का विश्लेषण शामिल है। यह मिशन न केवल भारत के लिए एक गौरवशाली क्षण है, बल्कि भविष्य के मानव अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में एक ठोस कदम भी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel