मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Iran ने जिन भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी थी, वे अब इस संवेदनशील समुद्री रास्ते को पार कर India की ओर बढ़ रहे हैं।
इन दोनों जहाजों के नाम Shivalik LPG Tanker और Nanda Devi LPG Tanker हैं। इन जहाजों के जरिए भारत के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की बड़ी खेप आ रही है।
भारत का दबदबा बरकरार!
War Zone में तब्दील Strait of Hormuz के बीच से भारतीय जहाज शान से गुजरते हुए… जहां दुनिया के जहाज रुके हुए हैं, वहां भारत के LPG टैंकर सुरक्षित पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच कूटनीति और नौसेना की मजबूती से भारतीय ध्वज वाले… pic.twitter.com/d1fQJ4GyPs
— One India News (@oneindianewscom) March 14, 2026
ईरान ने दिया सुरक्षित मार्ग
भारत में तैनात Mohammad Fatahali, जो Iran के राजदूत हैं, ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज में सुरक्षित मार्ग देगा।
उनके इस बयान के बाद ही भारतीय ध्वज वाले इन दोनों LPG टैंकरों को Strait of Hormuz पार करने की अनुमति दी गई।
भारत-ईरान बातचीत के बाद मिली मंजूरी
सूत्रों के अनुसार, इन जहाजों को सुरक्षित रूप से भारत लाने की मंजूरी भारत और ईरान के नेतृत्व के बीच हाल ही में हुई बातचीत के बाद दी गई थी।
इसके बाद Shivalik LPG Tanker और Nanda Devi LPG Tanker दोनों ही जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं।
गैस किल्लत की खबरों के बीच अहम
देश में रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर आ रही खबरों के बीच इन जहाजों का भारत पहुंचना अहम माना जा रहा है।
हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट संकट की वजह से कई जगह LPG सिलेंडर को लेकर लंबी कतारों की खबरें सामने आई हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि यह सिर्फ पैनिक खरीदारी है और देश में गैस की कोई कमी नहीं है।
दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। इस रास्ते से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार पर असर डाल सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel