कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ राजधानी के निजामुद्दीन ईस्ट इलाके में उनके आवास पर पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय निजामुद्दीन ईस्ट थाने से संपर्क किया और वहां के पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर तक पहुंची। हालांकि, जानकारी के अनुसार उस समय पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं थे और दिल्ली से बाहर किसी अन्य राज्य में यात्रा पर हैं।
#WATCH | Visuals of a team of Delhi Police outside Congress leader Pawan Khera's residence in Delhi pic.twitter.com/LISUTVp5j9
— ANI (@ANI) April 7, 2026
FIR और आरोपों का मामला
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खेड़ा द्वारा दिखाए गए विदेशी पासपोर्ट से जुड़े दावे फर्जी हैं। साथ ही, इस मामले में “पाकिस्तानी लिंक” होने की भी बात कही गई है।
विदेशी पासपोर्ट को लेकर विवाद
दरअसल, पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के सक्रिय पासपोर्ट हैं और विदेशों में उनकी संपत्ति व निवेश हैं।
इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सभी दावे पूरी तरह झूठे हैं और इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा फोटोशॉप के जरिए बनाया गया है।
#WATCH | Sivasagar | On Congress leader Pawan Khera, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "He ran away from Guwahati yesterday. I have come to know through the media that the police have gone to his residence in Delhi, but he has run away to Hyderabad. The law will take its own… pic.twitter.com/sQPVZF5kBo
— ANI (@ANI) April 7, 2026
सियासी बयानबाजी तेज
इस पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए उग्रवादी संगठनों से संपर्क करने के आरोप में पवन खेड़ा के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, पवन खेड़ा ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री को कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाना पड़ सकता है।
जांच जारी
असम पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
राजनीतिक बयानबाजी और कानूनी कार्रवाई के बीच यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel