प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुंचकर पीएम मोदी का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री अली के निमंत्रण पर हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक संसद में खड़े होना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने इथियोपिया को “शेरों की धरती” बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है, क्योंकि उनका गृह राज्य गुजरात भी शेरों के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलना उनके लिए गौरव का क्षण है, लेकिन यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे भारत और 140 करोड़ भारतीयों का है।
#WATCH | PM Modi addresses the Joint Session of the Parliament of Ethiopia in Addis Ababa
The PM says, "It is a moment of great privilege to stand before you today. It is wonderful to be here in Ethiopia, the land of lions. I feel very much at home because my home state, Gujarat… pic.twitter.com/1LEkPAZle3
— ANI (@ANI) December 17, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया के बीच सांस्कृतिक समानताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही अपनी-अपनी धरती को मां कहते हैं। ये हमें अपनी विरासत, संस्कृति और सुंदरता पर गर्व करना सिखाते हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इथियोपिया में न सिर्फ मौसम बल्कि भावनाओं में भी गर्मजोशी है।
पीएम मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वह इथियोपिया की संसद, वहां के लोगों और लोकतांत्रिक यात्रा के प्रति गहरा सम्मान लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, “भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से मैं दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आया हूं।” उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
#WATCH | Addressing the Ethiopian Parliament, PM Modi says, "India’s national song ‘Vande Mataram’ and Ethiopia’s national anthem, both refer to our land as the Mother. They inspire us to take pride in the heritage, culture, beauty and protect the motherland." pic.twitter.com/7wkbiw6LgV
— ANI (@ANI) December 17, 2025
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के किसानों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यही वह संसद है जहां लोगों की इच्छा राज्य की नीति बनती है और जब राज्य और जनता की मर्जी एक साथ चलती है, तो विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वह संसद के माध्यम से खेतों में मेहनत करने वाले किसानों, नए विचार गढ़ने वाले उद्यमियों, समुदायों का नेतृत्व करने वाली महिलाओं और देश का भविष्य गढ़ने वाले युवाओं से संवाद कर रहे हैं।
भारत और इथियोपिया के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की मित्रता दशकों पुरानी है। शीत युद्ध के दौर से ही भारत और इथियोपिया के बीच मजबूत रिश्ते रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर आज भी इथियोपिया में काम कर रहे हैं और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel