click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: एक्शन में मोदी के ये मंत्री, विभाग मिलते ही शुरू किया काम; जयशंकर से सुरेश गोपी तक… किसने क्या कहा?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > एक्शन में मोदी के ये मंत्री, विभाग मिलते ही शुरू किया काम; जयशंकर से सुरेश गोपी तक… किसने क्या कहा?
India

एक्शन में मोदी के ये मंत्री, विभाग मिलते ही शुरू किया काम; जयशंकर से सुरेश गोपी तक… किसने क्या कहा?

केरल से भाजपा के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने मंगलवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने आपको यूकेजी का छात्र बताया। गोपी ने कहा कि वह अपने दोनों मंत्रालयों का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

Last updated: 2024/06/11 at 3:44 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 71 केंद्रीय मंत्रियों ने नौ जून को शपथ ली। अगले दिन 10 जून को सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ। 11 जून से मंत्रियों की यह लंबी चौड़ी फौज एक्शन में आ गई। जगत प्रकाश नड्डा, किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह, एल मुरुगन, जयंत चौधरी, मनोहर लाल, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद प्रधान और कीर्तिवर्धन सिंह समेत कई मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाला। केरल से भाजपा के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने भी पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। पढ़ें इस मौके पर किसने क्या कहा?

Contents
भारत की पहचान बढ़ेगी: जयशंकरसर्वश्रेष्ठ देने की शपथ लेता हूं: ज्योतिरादित्य सिंधियाकिसानों के लिए हर संभव कदम उठाएंगे: शिवराज सिंहपीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं: मांझीविश्व में भारत की नई पहचान बनी: शेखावतकड़ी मेहनत करुंगा: चिरागगिरिराज सिंह ने क्या कहा?अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभारइन्होंने भी संभाला कार्यभार

भारत की पहचान बढ़ेगी: जयशंकर

विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद एस जयशंकर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल होगी। हमारे लिए भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। न केवल हमारी अपनी धारणा के संदर्भ में बल्कि दूसरे देशों की सोच के संदर्भ में भी।

#WATCH | Delhi: On India's UNSC seat in the next 5 years, EAM Dr S Jaishankar says "It has different aspects and I am fully confident that under PM Modi's leadership, the foreign policy of Modi 3.0 will be very successful…For us, the influence of India has been steadily… pic.twitter.com/0IbUO6NSIc

— ANI (@ANI) June 11, 2024

#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण प्रदर्शन किया। हमने जी20 की अध्यक्षता की। हमने वैक्सीन मैत्री आपूर्ति सहित कोविड की… pic.twitter.com/UogGMIBbq1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

अन्य देशों को लगता है कि भारत वास्तव में उनका मित्र है और उन्होंने देखा है कि संकट के समय अगर कोई एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है तो वो भारत है। जब हमने G20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ की सदस्यता को आगे बढ़ाया तो दुनिया ने हम पर भरोसा किया और हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं, इसलिए हमें भी विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान निश्चित रूप से बढ़ेगी।

सर्वश्रेष्ठ देने की शपथ लेता हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को संचार मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री ने मुझे संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। उनके नेतृत्व में इस विभाग में क्रांति आई है। मैं दृढ़ता से काम करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की शपथ लेता हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम प्रधानमंत्री और भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करें।”

#WATCH केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचार विभाग की जिम्मेदारी मुझे दी गई है…पिछले 10 वर्षों में जो क्रांति इस विभाग में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाई गई है, मैं सौभाग्य मानता हूं कि उस क्रांति को आगे ले जाने के लिए एक मौका… https://t.co/SKiRHIGcLm pic.twitter.com/c2WkJxpD92

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

किसानों के लिए हर संभव कदम उठाएंगे: शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने भी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा, ” मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री ने कल जो पहला फैसला लिया, वह किसानों के हित में था। उन्होंने किसान सम्मान निधि जारी करने का फैसला किया।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है। किसान अन्न के भंडार भरता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है अन्नदाता कहलाता है उस किसान का कल्याण… https://t.co/EnKYjZ9uyH pic.twitter.com/JdJJi3NcXw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार इन कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है, उस पर लगातार काम चल रहा है। हम सब मिलकर उसमें और भी तेजी से काम करेंगे और किसानों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। आज ही मैं अधिकारियों को संकल्प पत्र सौंपने जा रहा हूं।

पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं: मांझी

जीतन राम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बताया कि यह उनके विजन का मंत्रालय है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय समाज के गरीब वर्ग के उत्थान में बड़ी भूमिका निभाएगा।”

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "मुझे प्रधानमंत्री ने कहा कि मांझी जी मैं आपको अपने विजन का विभाग दे रहा हूं। हमारा विजन है गरीबों का उत्थान हो। जहां विकास की रौशनी नहीं गई है वहां विकास पहुंचे। इस विभाग के माध्यम से आप बहुत कुछ… pic.twitter.com/T6KqeUGBwC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

विश्व में भारत की नई पहचान बनी: शेखावत

केंद्रीय संस्कृति मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संस्कृति मंत्रालय ने काम किया है और विभिन्न स्तरों और विभिन्न आयामों के माध्यम से पूरे विश्व में भारत की एक नई पहचान और छवि बनाई गई है, मुझे इस काम को आगे बढ़ाने का सौभाग्य मिला है।”

#WATCH केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "मतदाताओं ने लगातार प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया है…मोदी जी की सरकार निरंतरता की पहचान रखने वाली सरकार है…प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप विकसित भारत बनाने में… https://t.co/sOqn8b0fUE pic.twitter.com/sy322OKBMx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

कड़ी मेहनत करुंगा: चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “पीएम मोदी ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगा। भविष्य खाद्य प्रसंस्करण का है और इसमें असीमित संभावनाएं हैं। आने वाले समय में इस विभाग में भारत की भागीदारी बढ़ेगी। इस विभाग में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमें इस विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”

#WATCH केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे इमानदारी से निभाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। फूड प्रोसेसिंग एक बड़ी जिम्मेदारी है, आने वाला समय फूड प्रोसेसिंग का ही है… मैं, मेरे पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते… https://t.co/q1z7jfK2Ib pic.twitter.com/UPU8WZI7Za

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “आज मैंने कार्यभार संभाल लिया है। कपड़ा क्षेत्र सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सब इसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे क्योंकि यह किसानों से भी जुड़ा हुआ है।”

#WATCH दिल्ली: कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "टेक्सटाइल ऐसा सेक्टर है जहां सबसे ज्यादा नौकरी आती है। आज दुनिया में भी हमारा निर्यात का अच्छा शेयर है। टेक्सटाइल आने वालों दिनों में देश के आकांक्षाओं के अनुरूप आगे जाएगा।" https://t.co/mcpohagQEE pic.twitter.com/TVBBE3UCRN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा, “लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। कल अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए हैं। युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।”

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ने एक बार फिर आशीर्वाद देकर देश की सेवा का मौका दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित है। कल पीएम ने पहले ही दिन गरीबों को समर्पित फैसले लिए हैं। किसानों को समर्पित फैसले लिए… https://t.co/YBGcbEQKMB pic.twitter.com/OKxyKFZ57j

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024

इन्होंने भी संभाला कार्यभार

  • अमित शाह ने सहकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला।
  • अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।
  • अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार संभाला।
  • प्रहलाद जोशी ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री का कार्यभार संभाला।
  • प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

You Might Also Like

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

इराक में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बच्ची की ‘ऑनर किलिंग’, निकाह से इनकार करने पर परिवार ने दी मौत

TAGGED: @india, Ashwini Vaishnaw, breakingnews, chirag paswan, current affairs, Gajendra Shekhawat, Giriraj Singh, hindinews, Jitan Ram Manjhi, Jyotiraditya Scindia, ministers in modi cabiner, Modi Government 3.0, NDA Government, oneindianews, oneindianewscom, s jai shankar, Shivraj Singh Chauhan, Union Ministers

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कड़केगी बिजली, गूंजेगा आसमान, गलियारे होंगे लहूलुहान, भौकाल मचाने आ रहा ‘मिर्ज़ापुर 3’, टीजर ने मचाया घमासान
Next Article भारत ने सऊदी अरब समेत इन देशों के BRICS में शामिल होने पर जताई खुशी, कहा ‘दिल से स्वागत है’

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.