अयोध्या में बुधवार (31 दिसंबर 2025) को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालु रामनगरी पहुँचे हैं। पूरे अयोध्या धाम में चारों ओर ‘जय श्री राम’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राम मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
#WATCH | Ayodhya | Defence Minister Rajnath Singh and Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offer prayers to Ram Lalla inside the Ram Janmbhoomi Temple, on the occassion of Pratishtha Dwadashi and the second anniversary of Ram Lalla Pran Pratishtha. pic.twitter.com/F5eqDwwmin
— ANI (@ANI) December 31, 2025
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामलला के दर्शन कर मत्था टेका। दोनों नेताओं की मौजूदगी से समारोह और भी विशेष बन गया। श्रद्धालुओं में इस ऐतिहासिक दिन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
अयोध्या जी की पावन धरा पर आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये वर्षगांठ हमारी आस्था और संस्कारों का एक दिव्य उत्सव है। इस पावन-पुनीत अवसर पर देश-विदेश के सभी रामभक्तों की ओर से प्रभु श्री राम के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन और वंदन! समस्त देशवासियों… pic.twitter.com/c1eY75MxDa
— Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अयोध्या जी की पावन धरा पर मनाई जा रही यह वर्षगांठ हमारी आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव है। पीएम मोदी ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन करते हुए देश-विदेश के सभी रामभक्तों को इस शुभ अवसर की बधाई दी।
जय श्री राम!
आज ही की शुभ तिथि पर दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की।
प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगाँठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना… pic.twitter.com/LUUCnAMRbU
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया (X) के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आज से दो साल पहले 500 वर्षों का लंबा इंतजार समाप्त हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। अमित शाह ने इसे प्रभु श्रीराम के आदर्शों की जीत बताते हुए कहा कि राम मंदिर हमारी संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदान देने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पूरी अयोध्या नगरी में आज भव्य उत्सव का माहौल है। भक्तों को प्रभु श्रीराम के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। इस विशेष समारोह में लगभग 1200 संतों और हजारों रामभक्तों को आमंत्रित किया गया है, जिससे अयोध्या एक विशाल आध्यात्मिक संगम में तब्दील हो गई है।
कार्यक्रम के समापन पर राम मंदिर के निकास द्वार अंगद टीला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा की जीवंत झलक भी प्रस्तुत कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel