प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारडोरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने सिक्किम के 50 वर्षों की विकास यात्रा की सराहना की और साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को भी जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। यहां पढ़ें पीएम मोदी की 10 प्रमुख बातें बिंदुवार:
PM मोदी की सिक्किम संबोधन की 10 बड़ी बातें:“बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों का जीना हराम कर देंगे”ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को करारा जवाबभारत का आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेशसिक्किम की 50 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की सराहनासिक्किम बना प्रगति और प्रकृति का आदर्श मॉडल“सबका साथ, सबका विकास” का दोहरावउत्तर-पूर्व को विकास का केंद्र बनाया गयाराइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट का जिक्रपर्यावरण-अनुकूल शासन का उदाहरण बना सिक्किम“सिक्किम आज देश का गर्व है”
PM मोदी की सिक्किम संबोधन की 10 बड़ी बातें:
“बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों का जीना हराम कर देंगे”
- पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ भारतीयों पर नहीं, मानवता और भाईचारे की भावना पर हमला था।
- आतंकियों ने भारत के अनेकों परिवारों की खुशियाँ छीन लीं, लेकिन देश एकजुट है।
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को करारा जवाब
- “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को तबाह किया गया।
- भारत ने कई एयरबेस तबाह कर पाक को उसकी हकीकत दिखाई कि हम कब, क्या और कितनी तेजी से कर सकते हैं।
भारत का आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश
- भारत ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया है कि अब बर्दाश्त नहीं।
- “दुनिया देख रही है कि भारत पहले से कहीं अधिक एकजुट है।”
सिक्किम की 50 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की सराहना
- 50 साल पहले सिक्किम ने लोकतांत्रिक भविष्य चुना।
- पीएम बोले: “हर आवाज़ सुनी गई, हर अधिकार की रक्षा हुई, इसलिए सबको विकास के अवसर मिले।”
सिक्किम बना प्रगति और प्रकृति का आदर्श मॉडल
- सिक्किम 100% ऑर्गेनिक स्टेट बना।
- यहां प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है — यह लोगों की सामूहिक ताकत का प्रमाण है।
“सबका साथ, सबका विकास” का दोहराव
- 2014 में सत्ता में आने पर यही संकल्प लिया था।
- आज तक हर राज्य और क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है।
उत्तर-पूर्व को विकास का केंद्र बनाया गया
- ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘एक्ट फास्ट’ नीति के तहत पूर्वोत्तर भारत को प्राथमिकता दी गई।
- सिक्किम और बाकी नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तेज गति से आधारभूत ढांचे का निर्माण हो रहा है।
राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट का जिक्र
- दिल्ली में हाल ही में हुई इस समिट में बड़े औद्योगिक समूहों ने पूर्वोत्तर में निवेश की घोषणा की।
- सिक्किम भी इसका प्रमुख लाभार्थी रहेगा।
पर्यावरण-अनुकूल शासन का उदाहरण बना सिक्किम
- सिक्किम ने पर्यावरण के प्रति सतत जागरूकता और हरित पहल से राष्ट्र में मिसाल कायम की है।
“सिक्किम आज देश का गर्व है”
- विकास और संस्कृति दोनों को सहेजते हुए सिक्किम ने एक संतुलित राज्य का रूप लिया है।
- पीएम ने कहा, “आज सिक्किम के हर परिवार का भारत के लोकतंत्र में भरोसा मजबूत हुआ है।“