महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ इन दिनों एक विवादित वीडियो के चलते चर्चाओं में हैं। वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर अपने बेडरूम में बैठे सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पास कैश से भरा बैग और एक सूटकेस दिखाई दे रहा है। वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी नजर आता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है।
विपक्ष के हमले:
शिवसेना (UBT) नेता संजय राऊत और आदित्य ठाकरे ने इस वीडियो को लेकर तंज कसे हैं। संजय राऊत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को यह “रोमांचक वीडियो” जरूर देखना चाहिए, जबकि आदित्य ठाकरे ने इसे “50 खोके” के कथित आरोपों से जोड़ते हुए तंज कसा कि “एक खोका तो अब दिख ही गया है।”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On a purported viral video showing him sitting beside a bag filled with cash, Maharashtra Minister Sanjay Shirsat says, "This is a well-thought-out conspiracy. I am sitting comfortably in my house, and my dog is sitting as well. Someone has recorded… pic.twitter.com/SwPiZVmnWe
— ANI (@ANI) July 11, 2025
कौन हैं संजय शिरसाठ?
- औरंगाबाद (पश्चिम) से विधायक हैं, 2009 से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं।
- 15 दिसंबर 2024 को एकनाथ शिंदे सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री बनाए गए।
- एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं।
उन पर लगे आरोप:
- विट्स होटल डील:
आरोप है कि छत्रपति संभाजी नगर में ₹100 करोड़ से अधिक मूल्य का होटल उन्होंने अपने बेटे के लिए खरीदा, जिसमें घोटाले की आशंका है। - भूमि आवंटन में अनियमितता:
कहा जा रहा है कि शिरसाठ ने एमआईडीसी क्षेत्र में शराब फैक्ट्री के लिए नियमों में बदलाव कर जमीन हासिल की। - आय से अधिक संपत्ति:
इनकम टैक्स विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। - बेटे पर यौन शोषण का आरोप:
उनके बेटे पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन शिकायत कुछ ही घंटों में वापस ले ली गई।
मंत्री का पक्ष:
संजय शिरसाठ ने वीडियो को एडिटेड और झूठा बताया है। उनका कहना है कि:
“यह मेरा बेडरूम नहीं है, वीडियो मेरे खिलाफ साजिश है। मैं कहीं से घूमकर आया था, कपड़े उतारकर अपने पालतू कुत्ते के साथ बैठा था। वीडियो उसी समय का हो सकता है।”
कैश वाले बैग के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उसकी जानकारी नहीं है और वो विरोधियों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।
सरकार की कार्रवाई:
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विट्स होटल डील की जांच के आदेश दिए हैं, जिससे शिरसाठ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।संजय शिरसाठ पर लगे गंभीर आरोपों और वायरल वीडियो ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी है। एक तरफ वह खुद को बेगुनाह बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे शिंदे सरकार की साख पर सवाल की तरह पेश कर रहा है। आने वाले समय में जांच रिपोर्ट और राजनीतिक घटनाक्रम यह तय करेंगे कि संजय शिरसाठ की राजनीतिक स्थिति कितनी मजबूत या डांवाडोल होती है।