पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योग, राष्ट्रपति मुर्मू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी विभिन्न स्थानों पर लिया हिस्सा
21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश और दुनिया में योग के माध्यम से स्वास्थ्य और एकजुटता का संदेश दिया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसे व्यापक वैश्विक समर्थन मिला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने करीब 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न योग मुद्राओं के माध्यम से जीवन में संतुलन और ऊर्जा के महत्व को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में एक विशेष योग सत्र में भाग लिया, वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात जवानों के साथ योग किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद भवन परिसर में सांसदों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास करते नजर आए।
#WATCH उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य भारतीय सेना के जवानों ने #InternationalYogaDay के अवसर पर योग किया। pic.twitter.com/pJ5P5abUK7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
देशभर में 3.5 लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे, जवान, नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने #InternationalYogaDay2025 पर अन्य लोगों के साथ योग किया। pic.twitter.com/AN16aJRsNA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
संबोधन के बाद पीएम मोदी योग सत्र में हिस्सा ले रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन के बाद अब योग सत्र में भाग ले रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi leads the nation in celebrating #InternationalDayofYoga2025, from Visakhapatnam, Andhra Pradesh.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/0X9WcOCqDK
— ANI (@ANI) June 21, 2025
पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा-‘ आज 11 वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।’
पीएम मोदी ने योग दिवस की एक दशक की यात्रा को किया याद
पीएम मोदी ने कहा- पिछले एक दशक के योग की यात्रा को देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है। संयुक्त राष्ट्र मे जब भारत ने प्रस्ताव रखा तब कम से कम समय में दुनिया के देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं। मानवता के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। पीएम मोदी ने कहा कि आज योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते है, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel