click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी, मुंबई समेत कई जिलों में आज भी स्कूल बंद, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Maharashtra > महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी, मुंबई समेत कई जिलों में आज भी स्कूल बंद, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Maharashtra

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी, मुंबई समेत कई जिलों में आज भी स्कूल बंद, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई में सोमवार को बारिश के चलते स्कूल बंद रहे. इसके साथ ही आज यानी मंगलवार को भी मायानगरी समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे.

Last updated: 2024/07/09 at 12:08 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

देश के कई हिस्सों में इनदिनों भारी बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. पूर्वोत्तर के राज्य असम में जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है तो वहीं महाराष्ट्र की राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच मायानगरी मुंबई में लगातार दूसरे दिन स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया. इससे पहले सोमवार को भी भारी बारिश के चलते मुंबई में स्कूल बंद रहे. मुंबई के साथ पुणे में भी भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

Contents
स्टाफ को आना होगा स्कूलआईएमडी ने जारी किया रेड अलर्टराज्य के अन्य जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूलमहाराष्ट्र के इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

स्टाफ को आना होगा स्कूल

पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने कहा है कि स्कूलों को प्रभावित करने वाली किसी भी अप्रिय घटना और आपात स्थिति से बचने के लिए कक्षा 12 तक के सभी स्कूल मंगलवार, 9 जुलाई को बंद रहेंगे. हालांकि, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों समेत स्कूल स्टाफ को स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्देशित आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए कार्यालय समय के दौरान स्कूल में रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया गया है. इसके साथ ही पुणे के कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने, झरनों पर पर्यटक गतिविधियों से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यदि जरूरी न हो तो घरों पर रहने की सलाह दी गई है.

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

इस बीच, आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए बीएमसी ने भी आज यानी मंगलवार को मुंबई के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. इससे पहले बीएमसी ने सोमवार को मुंबई के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया था. बीएमसी पीआर विभाग के अनुसार, आईएमडी द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही रायगढ़ जिला कलेक्टर ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर मंगलवार को स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है.

राज्य के अन्य जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल

उधर रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय ने कहा है कि, “रायगढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी के कारण, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, रायगढ़ के सभी स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार, 9 जुलाई को छुट्टी घोषित कर दी गई है.” नवी मुंबई नगर निगम शिक्षा (एनएमएमसी) विभाग ने मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

महाराष्ट्र के इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

वहीं एनएमएमसी और शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), मुंबई ने सोमवार और मंगलवार के मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आरएमसी ने पुणे और सतारा के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 12 जुलाई तक मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

इसके साथ ही आईएमडी ने पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, में भारी से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. वहीं हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

You Might Also Like

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे थल सेनाध्यक्ष का पद

सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन की जांच में नईम अब्दुल्ला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

TMC में बढ़ी सियासी हलचल: सुदीप बंदोपाध्याय की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, अटकलें तेज

AMU में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लगवाए ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

अदिति यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बोले CM योगी, कहा- ‘किसी भी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा’

TAGGED: breakingnews, education Department, heavy rain in mumbai, hindinews, IMD declared alert, indian matereological department, Maharashtra, Mumbai, Navi Mumbai Municipal Corporation, NMMC, oneindianews, oneindianewscom, pune

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कठुआ के आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान का बदला लिया जाएगा : रक्षा सचिव
Next Article नौसेना के लिए राफेल खरीद पर हो रहा मोलतोल, 50 हजार करोड़ से ज्यादा हो सकती है सौदे की कीमत

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे थल सेनाध्यक्ष का पद
India Top News June 13, 2026
सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन की जांच में नईम अब्दुल्ला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
India Madhya Pradesh Top News Uttar Pradesh June 13, 2026
Air India AI171 Crash: एक साल बाद भी नहीं हो सकी एक पीड़ित की पहचान, UK कोरोनर के सामने दफन या अंतिम संस्कार का सवाल
India Top News June 13, 2026
TMC में बढ़ी सियासी हलचल: सुदीप बंदोपाध्याय की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, अटकलें तेज
Elections India Top News West Bengal June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.