click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई को बनाया बंधक, 26/11 के बलिदानियों को बरसी पर राष्ट्र का नमन
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Maharashtra > पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई को बनाया बंधक, 26/11 के बलिदानियों को बरसी पर राष्ट्र का नमन
Maharashtra

पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई को बनाया बंधक, 26/11 के बलिदानियों को बरसी पर राष्ट्र का नमन

मुंबई हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए, 300 से ज्यादा घायल हुए थे। और इन आतंकियों का सामना करते हुए मुंबई पुलिस, होमगॉर्ड, ATS, NSG कमांडों सहित कुल 22 सुरक्षाबलों ने अपना बलिदान दिया था।

Last updated: 2024/11/26 at 11:03 AM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

26 नवंबर 2008, भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन है जो न केवल देश के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आतंकवाद के खतरनाक चेहरे की एक कठोर याद है। मुंबई पर हुए इस आतंकवादी हमले ने न केवल सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान ली, बल्कि देश के साहसी सुरक्षाकर्मियों ने अपनी वीरता और बलिदान से आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Contents
हमले की पृष्ठभूमि:शहीदों का बलिदान:

हमले की पृष्ठभूमि:

  • हमले का मास्टरमाइंड: लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प्रायोजित यह हमला पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद का स्पष्ट उदाहरण था।
  • आतंकी हमले का पैमाना: 10 आतंकियों ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, नरीमन हाउस, और सीएसटी रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया। ये हमले करीब 60 घंटे तक चले।
  • मृतकों और घायलों की संख्या:
    • 160 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिनमें 22 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।
    • 300 से अधिक लोग घायल हुए।

शहीदों का बलिदान:

हमले को रोकने और मुंबई को बचाने में कई वीर सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान दिया। इनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:

  1. हेमंत करकरे (ATS प्रमुख):
    • अपनी टीम के साथ आतंकियों का मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
  2. अशोक काम्टे (एसीपी) और विजय सालस्कर (एनकाउंटर स्पेशलिस्ट):
    • करकरे के साथ आतंकियों के हमले का डटकर सामना किया और अपनी जान गंवाई।
  3. मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (NSG कमांडो):
    • ताज होटल में फंसे लोगों को बचाने के दौरान उनकी वीरता अमर हो गई। उनका आखिरी संदेश, “Don’t come up, I’ll handle them,” आज भी प्रेरणा देता है।
  4. तुकाराम ओंबले (एएसआई, मुंबई पुलिस):
    • आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। अपनी जान देकर देश को हमले के पीछे की साजिश का सबूत दिया।
  5. गजेंद्र सिंह बिष्ट (NSG कमांडो):
    • नरीमन हाउस में ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए।

देश के इन वीर-बलिदानियों पर आगे बात करने से पहले उस दिन क्या हुआ था यदि उस पर संक्षेप में एक नजर डालें तो 26/11 मुंबई हमलों की छानबीन से जो कुछ सामने आया है, वह बताता है कि 10 हमलावर कराची से नाव के रास्ते मुंबई में घुसे थे।

इस नाव पर चार भारतीय भी सवार थे, जिन्हें किनारे तक पहुँचते-पहुँचते आतंकियों ने मार डाला था। रात के तकरीबन आठ बजे थे, जब ये हमलावर कोलाबा के पास कफ़ परेड के मछली बाजार पर उतरे। वहाँ से वे चार ग्रुपों में अलग-अलग बँट गए और टैक्सी लेकर आतंकी मंसूबों को अंजाम देने मुंबई में अपने टारगेट की तरफ निकल गए।

कहा तो यह भी जाता है कि इन लोगों की आपाधापी और हड़बड़ाहट देखकर कुछ मछुआरों को शक भी हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी भी दी। लेकिन शुरू में मुंबई पुलिस ने इसे कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी और न ही आगे बड़े अधिकारियों या खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बात करें तो रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी की पहली खबर मिली। यहाँ दो आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 100 से ज्यादा लोग हमले में घायल भी हुए।

आतंकियों के पास एके-47 राइफलें थीं। यहीं पर हमला करने वालों में एक आतंकी अजमल आमिर कसाब भी था, जिसे बाद में मुंबई पुलिस के एएसआई तुकाराम ओंबले ने जकड़ लिया और 10 में से जीवित पकड़ा जाने वाला यही एकमात्र आतंकी था।

आगे अपने विदेशी ग्राहकों के लिए मशहूर लियोपोल्ड कैफे में दो आतंकियों ने जमकर गोलियाँ चलाईं। इस गोलीबारी में भी 10 लोग मारे गए थे। हालाँकि, जल्द ही यहाँ दोनों आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। इसके बाद हमला नरीमन हाउस बिजनेस एंड रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स पर हुआ।

हमले से कुछ देर पहले ही पास के गैस स्टेशन में बड़ा धमाका भी हुआ। जिसके बाद नरीमन हाउस में मौजूद लोग बाहर की तरफ आए और इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। सबसे बड़ा हमला होटल ताज पर था यदि आतंकी यहाँ अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब होते तो आतंकी इतिहास में इस दिन की चोट और भी गहरी होती।

इन पाकिस्तानी आंतकियों से लड़ते-लड़ते देश के वीर जाँबाजों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। मुंबई पुलिस के बहादुर पुलिसकर्मियों, ATS के जवानों और एनएसजी कमांडो सहित तमाम सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों का डटकर सामना किया और 10 में से 9 आतंकियों को मारकर अनगिनत लोगों की जान बचाई।

उनमें से आइए जानतें हैं कुछ बहादुर योद्धाओं के बारें में जिन्होंने अपनी जान की परवाह न कर उस दिन लोगों की सुरक्षा करते हुए खुद बलिदान हो गए थे।

 

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट ने CM योगी से SIT जांच की मांग की, अफवाह फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा?

TAGGED: 26/11 mumbai attack, 26/11 मुंबई हमला, Breaking news, hindi news, latest hindi news, maharastra government, Mumbai, Mumbai ATS, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, Taj Hotel, top news, आतंकियों, पाकिस्तानी आतंकियों, मुंबई हमले

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team November 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भारतीय कोस्ट गार्ड ने पकड़ी नशे की सबसे बड़ी खेप, समुद्र के बीच 5500 किलोग्राम ड्रग्स बरामद
Next Article मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को पूरे विश्व ने सराहा…; अमित शाह ने 26/11 हमले की बरसी पर किया पोस्ट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.