मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा और अशांति के बीच अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कुकी-जो काउंसिल ने गृह मंत्रालय के साथ हुई वार्ता के बाद नेशनल हाईवे-02 को यात्री और मालवाहक यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह राजमार्ग मणिपुर को नागालैंड और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली जीवनरेखा माना जाता है, लेकिन मई 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के चलते इसे बंद कर दिया गया था। इस हिंसा में अब तक 258 लोगों की जान जा चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हाईवे के फिर से खुलने से राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन, दवाइयाँ और अन्य जरूरी वस्तुएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
In a significant decision, the Kuki-Zo Council has decided today to open the National Highway-02 for the free movement of commuters and essential goods. The decision came after a series of meetings between officials of Ministry of Home Affairs (MHA) and a delegation of KZC in the… pic.twitter.com/kzXrAnpj8n
— ANI (@ANI) September 4, 2025
कुकी-जो काउंसिल ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर शांति बनाए रखने का आश्वासन भी दिया है, जिससे हालात धीरे-धीरे सामान्य करने की दिशा में उम्मीद बढ़ी है। गृह मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला न केवल मानवीय दृष्टि से राहतकारी है, बल्कि प्रदेश में स्थिरता और शांति स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर 2025 को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। पीएम का यह दौरा राज्य में शांति और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
In a significant decision, the Kuki-Zo Council has decided today to open the National Highway-02 for the free movement of commuters and essential goods. The decision came after a series of meetings between officials of Ministry of Home Affairs (MHA) and a delegation of KZC in the… pic.twitter.com/PlXE94lRJB
— ANI (@ANI) September 4, 2025
विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे का खुलना राज्य की जनता के लिए जीवनरेखा साबित होगा और इससे विश्वास बहाली की प्रक्रिया को बल मिलेगा। लंबे समय से तनाव और भय के माहौल में जी रहे लोगों के लिए यह कदम उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel