पंजाब के पटियाला जिले में सोमवार (27 अप्रैल 2026) देर रात एक बड़ा धमाका होने से हड़कंप मच गया। यह विस्फोट शंभू-राजपुरा के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) यानी मालगाड़ियों के विशेष ट्रैक पर हुआ, जिससे रेलवे पटरी को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया और जांच तेज कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसी दौरान विस्फोट हो जाने से वह खुद इसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और DIG भारी पुलिस बल तथा बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह का सबूत नष्ट न हो सके और जांच प्रभावित न हो।
#WATCH | Punjab: A detonation was attempted at a railway track in Rajpura city of Patiala last night. Visuals from the spot. Police say that the person who was carrying out the detonation attempt died while doing it. An investigation has begun.
SSP Patiala Varun Sharma says,… pic.twitter.com/gdbAMl7wTU
— ANI (@ANI) April 28, 2026
मौके से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इनमें दो मोटरसाइकिल, तार, संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन शामिल है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस्तेमाल किया गया विस्फोटक किस प्रकार का था और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है।
रेलवे विभाग ने एहतियात के तौर पर एक ट्रैक को मरम्मत के लिए बंद कर दिया है, जबकि दूसरे ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई है ताकि यातायात पूरी तरह बाधित न हो। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है—चाहे वह आतंकी साजिश हो, तोड़फोड़ की घटना हो या किसी संगठन की संलिप्तता। अधिकारियों ने जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे का दावा किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel