उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में महिला और उसके चार बच्चों की हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका गाजिया खातून का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर एक नाले में बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान 19 वर्षीय आमिर का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
दिनांक 02.05.2026 को थाना को0 अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत 04 बच्चों की हुई हत्या व दिनांक 03.05.2026 को बच्चों की माँ का शव प्राप्त हुआ था। प्रकाश में आये आरोपी के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में #SP_अम्बेडकरनगर @prachiIPS द्वारा दी गयी बाइट।#UPPolice#ambedkarnagarpolice pic.twitter.com/B6i4UykTMv
— AMBEDKARNAGAR POLICE (@ambedkarnagrpol) May 4, 2026
जांच में यह भी पता चला कि मृतका का पति नियाज पिछले चार वर्षों से सऊदी अरब में रह रहा है। पुलिस ने उससे भी संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि आमिर का मृतका के घर आना-जाना था।
सोमवार (4 मई 2026) को अकबरपुर के पास पुलिस ने आमिर को बाइक पर देखा और उसे घेरने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel