click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: तिथि ही नहीं, अब तो समय भी बता दिया… जानिए 22 जनवरी को कितने बजे गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, नेशनल नहीं इंटरनेशनल होगा कार्यक्रम
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > तिथि ही नहीं, अब तो समय भी बता दिया… जानिए 22 जनवरी को कितने बजे गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, नेशनल नहीं इंटरनेशनल होगा कार्यक्रम
Top News

तिथि ही नहीं, अब तो समय भी बता दिया… जानिए 22 जनवरी को कितने बजे गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, नेशनल नहीं इंटरनेशनल होगा कार्यक्रम

अयोध्या में दीपोत्सव की तरह ही प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करने की योजना तैयार की गई है। इस समय अयोध्या में तमाम मठ मंदिरों के साथ ही रामलला के मंदिर को भी विशेष फूलों से सजाया और श्रृंगार किया जाएगा।

Last updated: 2023/11/20 at 2:38 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। उनके हाथों से ही प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठान पूरे किए जाएँगे।

Contents
चार चरणों में बाँटा गया पूरा आयोजनपहला चरणदूसरा चरणतीसरे चरण में होगी प्राण प्रतिष्ठाचौथा चरणआज रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

तिथि निर्धारित होने के बाद से ही इस आयोजन को भव्य अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। रविवार (19 नवंबर, 2023) को भी साकेत निलयम में संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बाँटकर तैयारियों को भव्य रूप दिया जा रहा है।

दरअसल, अयोध्या में दीपोत्सव की तरह ही प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करने की योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय अयोध्या में तमाम मठ मंदिरों के साथ ही रामलला के मंदिर को भी विशेष फूलों से सजाया और श्रृंगार किया जाएगा।

चार चरणों में बाँटा गया पूरा आयोजन

पहला चरण

प्राण प्रतिष्ठा के इस पूरे कार्यक्रम को चार चरणों में बाँटा गया है। वहीं पहले चरण की शुरुआत रविवार से ही हो गई है। जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे समारोह की रूपरेखा तैयारी होगी, इसके लिए 10-10 लोगों की छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएगी। जो जिला जिला व खंड स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम करेगी।

इस टोली में मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। टोलियाँ 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी।

दूसरा चरण

वहीं दूसरा चरण 1 जनवरी,  2024 से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा। इसके जरिए लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी।

तीसरे चरण में होगी प्राण प्रतिष्ठा

इसके बाद तीसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा, इसी चरण में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पीएम मोदी मौजूद होंगे। उस दिन पूरे देश में उत्सव व घर-घर अनुष्ठान हो ऐसा माहौल बनाया जाएगा।

चौथा चरण

वहीं चौथे चरण में मंदिर प्रशासन और टोलियों की कोशिश होगी कि ज्यादा-ज्यादा राम भक्तों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएँ। इसके लिए देशभर में एक मुहिम चलाई जाएगी ताकि अधिकतम संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुँचे और भगवान के दर्शन करें। चौथा चरण 22 फरवरी, 2024  तक चलेगा।

आज रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

कार्यक्रम के पहले चरण में ही रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा भी आज से 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी। परिक्रमा में भक्तों को लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा। इसके लिए पूरी तयारी कर ली गई है। मठ और मंदिर सज गए हैं। ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

 

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: Ayodhya, Lead Story, Narendra Modi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team November 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सूटकेस में फिर बरामद हुई महिला की लाश, मुंबई पुलिस CCTV से खँगाल रही सुराग: 6 महीने में दूसरा मामला
Next Article माँस पकाया, डांस करवाया, जमकर पी शराब: पाकिस्तानी फौजियों ने की करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की बेअदबी, सामने आया वीडियो

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.