click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘उनका इंटरव्यू लीजिए, जिनका TMC के गुंडों ने किया यौन उत्पीड़न’: महिला आरक्षण पर ममता बनर्जी के कसीदे पढ़ रहे थे राजदीप सरदेसाई, स्मृति ईरानी ने यूँ करा दिया चुप
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > ‘उनका इंटरव्यू लीजिए, जिनका TMC के गुंडों ने किया यौन उत्पीड़न’: महिला आरक्षण पर ममता बनर्जी के कसीदे पढ़ रहे थे राजदीप सरदेसाई, स्मृति ईरानी ने यूँ करा दिया चुप
Top News

‘उनका इंटरव्यू लीजिए, जिनका TMC के गुंडों ने किया यौन उत्पीड़न’: महिला आरक्षण पर ममता बनर्जी के कसीदे पढ़ रहे थे राजदीप सरदेसाई, स्मृति ईरानी ने यूँ करा दिया चुप

“आपको उन परिवारों का इंटरव्यू लेने की ज़रूरत है, ऐसे वक्त में जब महिलाओं को उनके गाँवों में वापस जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि टीएमसी के गुंडों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।'

Last updated: 2023/09/27 at 5:55 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी के मुरीद पत्रकार राजदीप सरदेसाई एक बार फिर अपने शो में उनकी तारीफों के पुल बाँधते नजर आए, लेकिन इस बार उनका सामना केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से हो गया। ईरानी ने इस मुद्दे पर ऐसे जवाब दिए की सरदेसाई चुप्पी साध गए।

पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने इंडिया टुडे शो में मंत्री ईरानी से कहा कि 2029 में महिला आरक्षण बिल लागू होने से पहले सभी राजनीतिक दलों को महिलाओं को अधिक टिकट देने के लिए अधिक कोशिश करनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हालिया हिंसा को दरकिनार कर कहा कि ममता बनर्जी ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिए, नवीन पटनायक ने 33 फीसदी टिकट दिए, क्या आपको लगता है कि आपकी (भाजपा) और कॉन्ग्रेस जैसी पार्टियों को भी ऐसा करने की ज़रूरत है?

इस सवाल से एक तरह से पत्रकार सरदेसाई ने टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी को महिला अधिकारों का पुरोधा साबित करने की कोशिश की थी। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ऐसा सटीक जवाब दिया कि राजदीप को आगे कुछ कहते नहीं बना। इसे आप नीचे दिए गए वीडियो में 12.09 से लेकर 13:52 में सुन सकते हैं।

मंत्री ईरानी ने कहा, “मिस्टर सरदेसाई, मेरे देश में एकमात्र राजनीतिक संगठन है, जिसने हमारे संगठन के अंदर महिलाओं के लिए आरक्षण दिया है। यदि आप सोचते हैं कि ममता बंदोपाध्याय (ममता बनर्जी) महिलाओं के अधिकारों की पुरोधा हैं, तो मुझे लगता है कि दूर से इस अत्याचार का अंदाजा लगाने की जगह आपको पश्चिम बंगाल के उन गाँवों में जाने की जरूरत है, जहाँ ममता बंदोपाध्याय का विरोध करने पर महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था।”

उन्होंने आगे कहा, “आपको उन परिवारों का इंटरव्यू लेने की ज़रूरत है, ऐसे वक्त में जब महिलाओं को उनके गाँवों में वापस जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि टीएमसी के गुंडों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। ये जानकारी होने पर भी आपका ममता बनर्जी को महिलाओं के अधिकारों का पुरोधा मानना अपमानजनक है।”

दरअसल, इंटरव्यू की शुरुआत इस पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सवाल किया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया था कि जब से बीते हफ्ते महिला आरक्षण बिल संसद में पास हुआ है तब से सरकार, पीएम और सभी बीजेपी नेता इसे विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों से पहले अहम मुद्दा बना रहे है, जबकि अभी ये आरक्षण लागू नहीं होने जा रहा है।

इस पर मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण विधेयक के लागू होने में शामिल प्रक्रियाओं को समझाते हुए कहा कि इसे जनगणना और परिसीमन के बाद 2026 के बाद लागू किया जा सकता है।

हालाँकि, इस बातचीत के दौरान पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने हमेशा की तरह सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा पर एक शब्द भी नहीं बोला।

इसी के जवाब में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कहा, ” हमारे (पार्टी) राजनीतिक नेतृत्व ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए वह किया है जो इस देश में कोई भी अन्य राजनीतिक दल नहीं कर सका।” उन्होंने कहा कि दशकों से अन्य राजनीतिक दल सत्ता में होने के बावजूद ऐसा नहीं कर सके।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2007 में ऐलान किया था कि वह राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित अपने संगठनात्मक पदों में से 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित करेगी। लेकिन राजदीप सरदेसाई ये सब भूलकर ये जानने में उत्सुक थे कि क्या भाजपा आने चुनावों में महिलाओं को अधिक टिकट देने में ममता बनर्जी की राह चुनेगी।

यह भाजपा ही थी जिसने सबसे पहले संसद और राज्य विधानमंडलों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के समर्थन में एक औपचारिक प्रस्ताव का पालन किया और साल 1994 में इस संबंध में एक आवश्यक संवैधानिक संशोधन की माँग की थी।

यह हैरानी की बात नहीं है कि पत्रकार राजदीप सरदेसाई पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों या पिछले राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई राजनीतिक हिंसा के बारे में पूरी जानकारी होने के बाद भी ममता बनर्जी को महिला अधिकारों के पुरोधा के तौर पर देखते हैं।

उनके पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी के कायल होने का एक वाकया इस साल जुलाई में पेश आया था। तब ‘द लल्लनटॉप’ के पत्रकार सौरभ द्विवेदी से बात करते हुए सरदेसाई ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को प्रासंगिक बनाने की कोशिश की थी।

इसके साथ ही जब पश्चिम बंगाल की सीएम के राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में विफलता पर बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने ‘क्रोनोलॉजी’ और ‘बंगाल की राजनीतिक संस्कृति’ को सामने लाकर टीएमसी नेता को क्लीन चिट भी दे डाली।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव प्रासंगिकता और राजनीतिक कद को बनाए रखने की लड़ाई थी। इस तहर से उस वक्त हुई हिंसा एक राजनीतिक मजबूरी थी।

इस साल अगस्त में ही द लल्लनटॉप कार्यक्रम में सरदेसाई ने दंगों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के बारे में बात की थी। इस संदर्भ में उन्होंने 1992-1993 में मुंबई दंगों और 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगों का भी जिक्र किया।

हालाँकि, जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल का जिक्र क्यों नहीं किया, जबकि ये महिलाओं के खिलाफ अपराधों का हालिया उदाहरण था तो सरदेसाई ने यह कहकर लीपापोती करने कि कोशिश की वर्तमान में बंगाल एकमात्र राज्य है जहाँ महिला मुख्यमंत्री है।

सरदेसाई ने अगस्त 2021 में ये स्वीकार किया था कि अगर उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुए नरसंहार के बारे में सीएम ममता बनर्जी से पूछा होता तो उन्हें वो ‘रसगुल्ला’ खिलाने से मना कर देतीं। तब उन्होंने हँसते हुए कहा, “मैं उनका इंटरव्यू लेने के लिए वहाँ नहीं गया था। मैं वहाँ ‘चाय पर चर्चा’ के लिए गया था। अगर मैंने उनसे चुनाव के बाद की हिंसा के बारे में पूछा होता तो मुझे रसगुल्ला खाने को नहीं मिलता।”

You Might Also Like

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article गुलामी के चिह्नों को मिटा कर शिक्षा का भारतीयकरण, आमूलचूल परिवर्तन कर रही मोदी सरकार: मैकॉले पुत्रों की असफल नीति के कारण लाई गई ‘नेशनल एजुकेशन पॉलिसी’
Next Article एकसाथ मंच पर नजर आए कुमारस्वामी और येदियुरप्पा, बोले- विफल रही सिद्दरमैया सरकार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026
RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल
India Top News June 10, 2026
अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.