West Bengal की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कोलकाता के चर्चित RG Kar Medical College and Hospital रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां को Bharatiya Janata Party (BJP) आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जल्द ही अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर सकती है, जिसमें पानिहाटी विधानसभा सीट से उनका नाम शामिल होने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला?
8-9 अगस्त की रात को RG Kar मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी Sanjay Roy को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
देशभर में हुआ विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद Kolkata समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने दो महीने से ज्यादा समय तक हड़ताल की, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
इस मामले को लेकर Mamata Banerjee सरकार पर भी कई सवाल उठे।
कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
मामले में सियालदह कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, कोर्ट ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ द रेयर” मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते मृत्युदंड नहीं दिया गया।
राजनीति में एंट्री की चर्चा
अब इस केस की पीड़िता की मां के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो यह चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel