उत्तर प्रदेश के Jhansi में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। संपत्ति के लालच में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया।
पुलिस ने रविवार (15 फरवरी) को मामले का खुलासा करते हुए आरोपित मसारिक बेग को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान उसके बड़े भाई तारिक के रूप में हुई है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को किया गुमराह
आरोपित ने पुलिस को शक से दूर रखने के लिए खुद थाने जाकर भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस की सख्त पूछताछ में मसारिक बेग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सोते हुए भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, वारदात 9-10 फरवरी की रात को अंजाम दी गई। आरोपित ने सोते समय अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि मसारिक का निकाह दो महीने पहले ही हुआ था और संपत्ति विवाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस की कार्रवाई
जिले के एसएसपी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel