रिपोर्ट के मुताबिक, 1961 से अब तक हिंदुओं की आबादी में 88% से 2011 में 66% तक की कमी आई है. जबकि मुस्लिम आबादी में 1961 में 8% से 2011 में 21% तक वृद्धि हुई है. अनुमान है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से कम हो जाएगी और मुस्लिम आबादी में लगभग 30% की वृद्धि होगी.
मुंबई में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा गर्माता जा रहा है. टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS) की एक स्टडी रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं. TISS की अंतरिम स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदायों की बढ़ती संख्या शहर की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही। र रही है. रिपोर्ट में अंदेशा जताया गया है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से कम हो जाएगी. ये भी कहा गया है कि कुछ राजनीतिक संस्थाएं वोट बैंक की राजनीति के लिए इन अवैध अप्रवासियों का इस्तेमाल कर रही हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि किस तरह बिना दस्तावेज़ वाले अवैध अप्रवासी फेक वोटर आईडी हासिल कर रहे हैं. महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में TISS की ये रिपोर्ट सियासी आग में घी डालने का काम कर रही है.
भारत का एक प्रमुख सामाजिक विज्ञान संस्थान और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत अनुदान प्राप्त ‘टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज यानी TISS’ के इस अंतरिम स्टडी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे और निष्कर्ष हैं. TISS की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों (ज्यादातर मुस्लिम) की संख्या बढ़ रही है. कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.
1961 से अब तक हिंदुओं की आबादी में 88% से 2011 में 66% तक की उल्लेखनीय कमी आई है. जबकि मुस्लिम आबादी में 1961 में 8% से 2011 में 21% तक उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से कम हो जाएगी और मुस्लिम आबादी में लगभग 30% की वृद्धि होगी.
અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક, શેર અને સબસ્ક્રાઈબ કરશો
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel