click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पीएम मोदी ने बुलंदशहर में किया चुनावी कैंपेन का आगाज, बोले- प्राण प्रतिष्ठा पूरी, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttar Pradesh > पीएम मोदी ने बुलंदशहर में किया चुनावी कैंपेन का आगाज, बोले- प्राण प्रतिष्ठा पूरी, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय
Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने बुलंदशहर में किया चुनावी कैंपेन का आगाज, बोले- प्राण प्रतिष्ठा पूरी, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय

पीएम मोदी भव्य स्वागत के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग बुलंदशहर पहुंचे। सीएम योगी ने पीएम को 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना के शुभारंभ, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद किया है।

Last updated: 2024/01/25 at 4:56 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव के कैंपेन का बिगुल फूंक दिया है। पीएम ने जिले में 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने एक बड़ी रैली को भी संबोधित किया है। पीएम मोदी की इस मेगा रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। रैली की तैयारियों का जिम्मा खुद सीएम योगी ने संभाला हुआ है।

Contents
फिर एक बार मोदी सरकार- सीएम योगीप्राण प्रतिष्ठा पूरी- अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समययूपी पहले विकास से वंचित रहाकिसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकताघर, टॉयलेट, जल और पेंशन मिलीसुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम बुलंदशहर पीएम के लिए शुभ

फिर एक बार मोदी सरकार- सीएम योगी

पीएम मोदी भव्य स्वागत के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग बुलंदशहर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने योजनाओं का उद्घाटन किया और रैली में पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा भी लगाया। पीएम की रैली में बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सीएम योगी ने पीएम को 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना के शुभारंभ, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद किया है।

प्राण प्रतिष्ठा पूरी- अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय

पीएम मोदी ने बुलंदशहर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।”

यूपी पहले विकास से वंचित रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारे का रास्ता, उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।”

किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान परिवार के इर्द-गिर्द एक पूरा सुरक्षा कवच बना रही है। किसानों को सस्ती खाद मिलती रहे इसके लिए बीते वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए। दुनिया में आज यूरिया की जो बोरी 3000 रुपये तक की मिल रही है, भारत के किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।

#WATCH | PM Modi in UP's Bulandshahr says, "Earlier governments in Uttar Pradesh behaved like rulers, did not pay attention to the state….Many generations had to pay the price for it and it also caused huge loss to the nation. How could the country be strong when its largest… pic.twitter.com/ftLaT7Zof1

— ANI (@ANI) January 25, 2024

 

घर, टॉयलेट, जल और पेंशन मिली

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है। करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं-बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है। पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम 

पीएम मोदी बुलंदशहर में  मेडिकल कॉलेज और हाईवे का लोकार्पण भी करेंगे। नवादा गांव में पुलिस की शूटिंग रेंज के मैदान में पीएम की इस जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम की रैली में सीसीटीवी कैमरों से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा रहने वाला है। बता दें कि प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े पांच बजे जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करने भी जाएंगे।

#WATCH | PM Modi along with Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives in Bulandshahr, to inaugurate multiple development projects worth over Rs 19,100 crores pic.twitter.com/UOEft9Ll5V

— ANI (@ANI) January 25, 2024

 

बुलंदशहर पीएम के लिए शुभ

उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर पीएम मोदी के लिए काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि ठीक 10 साल पहले 2014 के लोकसभा के चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों का सियासी बिगुल बुलंदशहर से ही फूंका था। इसीलिए कहा जा रहा है कि 2014 की तरह प्रधानमंत्री बुलंदशहर को न सिर्फ शुभ मान रहे हैं बल्कि चुनावी जनसभाओं की शुरुआत भी यहीं से कर रहे हैं।

बुलंदशहर में कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच डबल लाइन 173 किलोमीटर लंबे विद्युतीकृत खंड को दोनों स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने मथुरा-पलवल खंड और चिपियाना बुजुर्ग-दादरी खंड को जोड़ने वाली चौथी लाइन भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये नई लाइनें राष्ट्रीय राजधानी की दक्षिणी पश्चिमी और पूर्वी भारत तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। इसके अलावा भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है।

 

 

You Might Also Like

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

CM योगी का बड़ा ऐलान: फाजिलनगर का नाम बदलेगा ‘पावागढ़’, कुशीनगर को 424 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

TAGGED: @narendramodi, aanandiben patel, Ayodhya, Bharat Ratna to Karpoori Thakur, breakingnews, Bulandshahr, Cm yogi adityanath, Dedicated freight corridor, Emmanuel Macron, French President, hindinews, jaipur, oneindianews, oneindianewscom, paramilitary force, PM Modi in Bulandshahr, Pran Pratishtha Mohotsav, rail connectivity, roof top solar, uttar prades

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article Gallantry Awards 2024: गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड
Next Article पीएम मोदी ने बुलंदशहर में किया कल्याण सिंह का जिक्र, बोले- हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को प्रशस्त करना है

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.