click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: RG कर अस्पताल के गर्ल्स होस्टल में महिला डॉक्टरों को रेप की धमकी: BJP नेता बोले- CM ममता चलाती हैं नेक्सस
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > West Bengal > RG कर अस्पताल के गर्ल्स होस्टल में महिला डॉक्टरों को रेप की धमकी: BJP नेता बोले- CM ममता चलाती हैं नेक्सस
West Bengal

RG कर अस्पताल के गर्ल्स होस्टल में महिला डॉक्टरों को रेप की धमकी: BJP नेता बोले- CM ममता चलाती हैं नेक्सस

ममता बनर्जी पर हमला करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "शान्तनु सेन की बेटी को भी फेल करने की धमकी दी गई थी। पूरे बंगाल में खुला खेल चल रहा है। डॉक्टर एसपी दास और कोलकाता पुलिस कमिश्नर इसका हिस्सा हैं। घटना के समय और भी डॉक्टर मौजूद थे, उनको पकड़ो। जल्दी कुछ करो बंगाल के लिए। रोहिंग्या घुसपैठ से लेकर हर डिपार्टमेंट में हर तरफ लूटपाट है, इसको रोकना चाहिए।"

Last updated: 2024/08/24 at 3:30 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कैंपस की अधिकांश महिला डॉक्टर एवं नर्स अपना सामान लेकर जा चुकी हैं। जो वहाँ रहने को मजबूर हैं, वो दहशत में जी रही हैं। कहा जा रहा है कि 14 अगस्त की रात को कैंपस में घुसी हजारों की भीड़ ने महिला हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की थी और महिला डॉक्टरों को रेप की धमकी दी थी।

दरअसल, 8-9 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर की बर्बरता से रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में RG कर मेडिकल के डॉक्टर कैंपस में विरोध प्रदर्शन पर बैठे थे। 14 अगस्त की रात की हजारों की संख्या में बाहरी लोग कैंपस में घुस आए और डॉक्टरों पर हमला कर दिया। उन्होंने इमरजेंसी वॉर्ड सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ की। इनमें से कुछ सत्ताधारी TMC से भी जुड़े थे।

वहाँ की एक महिला डॉक्टर ने आजतक को बताया कि घटना वाले दिन हुड़दंगियों ने अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टलों में भी पहुँच गए थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान हॉस्टल में रहने वाली महिला रेजिडेंट डॉक्टरों को डराया-धमकाया गया और उन्हें रेप की धमकी दी गई। रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया, “उस दिन हम लोग टॉयलेट में और बेड के नीचे छिप गए थे। जहाँ जगह मिल रही थी, जान बचाने के लिए लोग वहाँ भाग रहे थे।”

घटना से महिला डॉक्टर डर गईं और कैंपस छोड़कर या तो वे अपने घर चली गईं या दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं। कहा जा रहा है कि वहाँ 160 महिला डॉक्टर थीं, जिनमें से अब केवल 17 बचीं हैं। जूनियर डॉक्टरों की वकील अपराजिता सिंह ने इस हालात के बारे में कहा था कि 700 रेजिडेंट डॉक्टरों में से सिर्फ 30-40 महिला डॉक्टर और 60-70 पुरुष डॉक्टर ही कैंपस में बचे हैं।

इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कैंपस में केंद्रीय बल CISF को नियुक्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद कैंपस में 150 से अधिक CISF सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। महिला डॉक्टर का कहना है, “हमें अभी भी डर है कि गुंडे यहाँ फिर से हमला कर सकते हैं। हमें ये भी डर है कि यहाँ जो घटना हुई है, वह हमारे साथ भी घट सकती है।”

रेजिडेंट या अन्य डॉक्टर भले ही हॉस्टल से चले गए हों, लेकिन मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग स्टाफ के पास कोई विकल्प नहीं हैं। वे एडमिट किए गए मरीजों की देखभाल में जुटी हैं। नर्सों का कहना है कि 14 अगस्त की घटना के बाद कोई भी स्टाफ रात में ड्यूटी करने के लिए तैयार नहीं है। नर्स भी हॉस्टल छोड़कर जाना चाहती हैं, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में दो नर्सिंग हॉस्टल अभी भी भरे हुए हैं। यहाँ नर्सें रहने के लिए मजबूर हैं। रेप-मर्डर जैसी भयावह घटना के बाद भी वह रात में काम कर रही हैं। एक नर्स ने बताया कि वॉर्ड में उन्हें डर लगता है। नर्सों को लगता है कि इस घटना में कई लोग शामिल हैं। उसने बताया कि हंगामे के बाद से महिला डॉक्टरों के बदले पुरुष डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन मेल नर्स नहीं है।

भाजपा का आरोप

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक बड़ा नेक्सस चल रहा है। हॉस्टल से लेकर अस्पताल तक सेक्स रैकेट जैसी चीजें चल रही हैं और इस धंधे से आने वाला पैसा सत्ताधारी टीएमसी के पार्टी फंड में जाता है। उन्होंने कहा कि यह नेक्सस ममता बनर्जी के इशारे पर चल रहा है।

उन्होंने कहा, “एसपी दास से पूछताछ होनी चाहिए। ये ममता के सबसे खास डॉक्टर हैं। अपनी बेटी को किस तरह से नौकरी दिलवाई और प्राइम पोस्ट पर रखा है। यहाँ डॉक्टरों को फेल करने की धमकी दी जाती है। क्राइम सीन के पास तोड़फोड़ की गई। जब खोजी कुत्ता वहाँ गया तो वह और आगे जा रहा था और कुछ ढूंढ रहा था, लेकिन उसे आगे नहीं ले गए। इसमें कोलकाता पुलिस कमिश्नर सबसे बड़ा दोषी हैं।”

दिलीप घोष ने आरोप लगाया, “(ट्रेनी डॉक्टर की) लाश को बुरी तरह से घसीट कर परिवार के सामने लाया गया था। ऐसे कौन करता है? पुलिस को सस्पेंड क्यों नहीं किया। अस्पताल में जितना नेक्सस चल रहा है, सब कुछ तो ममता के इशारे पर ही हो रहा है। डॉक्टर बेटी को भी फेल करने की धमकी दे गई थी।” दिलीप घोष ने इस दौरान TMC के पूर्व प्रवक्ता शांतनु सेन का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “शान्तनु सेन की बेटी को भी फेल करने की धमकी दी गई थी। पूरे बंगाल में खुला खेल चल रहा है। डॉक्टर एसपी दास और कोलकाता पुलिस कमिश्नर इसका हिस्सा हैं। घटना के समय और भी डॉक्टर मौजूद थे, उनको पकड़ो। जल्दी कुछ करो बंगाल के लिए। रोहिंग्या घुसपैठ से लेकर हर डिपार्टमेंट में हर तरफ लूटपाट है, इसको रोकना चाहिए।”

बता दें कि शांतनु सेन और उनकी पत्नी पत्नी काकाली सेन आरजी मेडकल कॉलेज एवं अस्पताल से ही पढ़ाई किए हैं। वहाँ पर उनकी बेटी भी पढ़ाई कर रही है। इस घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का उन्होंने साथ दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस ने उन्हें तत्काल पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया था।

उन्होंने कहा था, “कॉलेज में एक रैकेट चलता है और अगर आप उसमें शामिल नहीं देते हैं तो आपको निशाना बनाया जाता है। अगर आप साथ देते हैं तो आप जो चाहें कर सकते हैं। मैं किसी विशेष प्रोफेसर का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन अगर आप उनकी नजर में अच्छे हैं तो आप परीक्षा में नकल भी कर सकते हैं। अगर आप निशाने पर हैं तो आप चाहे कितने भी अच्छे हों, आपकी डिग्री रद्द कर दी जाएगी।”

 

You Might Also Like

क्या व्लादिमीर पुतिन ‘अमरता’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं? लंबी उम्र की रिसर्च पर वैश्विक चर्चा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, पुलिस कार्रवाई पर रोक

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

UP-ATS की बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ से मोहम्मद शेख गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

TAGGED: @india, BJP Leader, dilip ghosh, hindi news, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, Raped, RG Kar Hospital, West Bengal CM Mamata Banerjee, आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता, कोलकाता रेप-मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team August 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सामान खरीदने गए 10 साल के बच्चे को दुकानदार दानिश की धमकी, बकी गंदी-गंदी गालियाँ
Next Article POCSO में जेल की सजा काटकर लौटे PT टीचर को स्कूल ने फिर रखा, बच्ची के साथ फिर की रेप की कोशिश

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NEET विवाद के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: पीएम मोदी और सिस्टम पर जताया भरोसा, राहुल गांधी के रुख से अलग सुर
India Top News June 2, 2026
क्या व्लादिमीर पुतिन ‘अमरता’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं? लंबी उम्र की रिसर्च पर वैश्विक चर्चा
India Top News World June 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, पुलिस कार्रवाई पर रोक
India Top News June 2, 2026
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन
Education India Top News June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.