click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: बंगाल में निशाने पर महिलाएँ! 22 साल की युवती की मिली लाश, रेता हुआ था गला
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > West Bengal > बंगाल में निशाने पर महिलाएँ! 22 साल की युवती की मिली लाश, रेता हुआ था गला
West Bengal

बंगाल में निशाने पर महिलाएँ! 22 साल की युवती की मिली लाश, रेता हुआ था गला

पीड़िता के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। उन्होंने बताया कि किसी का फोन आने के बाद वह घर से गई थी। जब वह काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों का कहना है कि आखिरकार उसका गला रेता हुआ शव बरामद बरामद हुआ है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Last updated: 2024/08/16 at 6:04 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए कत्लगाह बनता नजर आ रहा है। कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद वीभत्स तरीके से हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि पूर्वी बर्दवान जिले में एक युवती का गला कटा हुआ शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवती की पहचान 22 साल की प्रियंका हंसदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंगाल पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी। वह 12 अगस्त 2024 को छुट्टी लेकर घर आई थी।

मृतका प्रियंका के परिजनों ने आगे बताया कि बुधवार (14 अगस्त 2024) की देर शाम को वह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। घरवालों ने उसे बहुत खोजने की कोशिश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। आखिरकार उसका गला कटा शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर मिला है।

Priyanka Hansda,a student of Burdwan university had come out at midnight to take part in ‘Claim the night’ midnight march to protest against the heinous rape and murder of the female resident doctor

She was brutally murdered last night.
Horrific would be an understatement. pic.twitter.com/2R9wiM92bC

— एक भारतीय 😎😎 (@Vinay69455286) August 15, 2024

पीड़िता के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। उन्होंने बताया कि किसी का फोन आने के बाद वह घर से गई थी। जब वह काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों का कहना है कि आखिरकार उसका गला रेता हुआ शव बरामद बरामद हुआ है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, जिला पुलिस का कहना है कि घर से निकलते समय आखिरी बार वह जिस मोबाइल नंबर पर बात कर रही थी, उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का यह भी मानना है कि मृतका के परिजनों के बयान से ऐसा लगता है कि मृतका किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आने पर अपने घर से गई थी, जिसे वह अच्छी तरह जानती थी।

बंगाल के आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल का कहना है कि टीएमसी सरकार की निगरानी में महिलाओं के प्रति ये अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “सरकार कब तक ऐसे जघन्य कृत्यों पर आँखें मूँदे रहेगी? अराजकता कब खत्म होगी? हम इस बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महिलाओं सुरक्षा से अब और समझौता नहीं।”

A shocking incident has shaken the Nadur Jhapanatala Adivasi Para area of Shaktigarh, where the beheaded body of a young woman was discovered. On Wednesday night, around 7:45 PM, the Shaktigarh and Burdwan police rushed to the scene upon receiving the news. The deceased,… pic.twitter.com/NMOs8TGWcG

— Agnimitra Paul BJP (@paulagnimitra1) August 15, 2024

इस घटना को लेकर पॉल ने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “शक्तिगढ़ के नादुर झापनतला आदिवासी पारा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ है। बुधवार रात करीब 7:45 बजे खबर मिलते ही शक्तिगढ़ और बर्दवान पुलिस मौके पर पहुँची। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका हांसदा के रूप में हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्का बनर्जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रियंका नादुर गाँव की रहने वाली थी। उसके पिता सुकांत हंसदा ने बताया कि इलाके में उनकी एक टेलरिंग की दुकान है। बुधवार की शाम को उसने अपने परिवार को बताया कि वह बाथरूम जा रही है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी माँ ने जाकर देखा तो बाथरूम खाली था।”

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव अग्निमित्र ने आगे कहा, “काफी खोजबीन के बाद खेत में उसका खून से लथपथ, सिर कटा शव मिला। इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी अर्का बनर्जी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और समय आने पर और जानकारी सामने आएगी।”

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: @india, hindi news, latest hindi news, Mamata Banerjee, Mamata government, newschannelinindia, oneindianews, TMC Government, topnewschannelinindia, West Bengal, West Bengal news, ममता बनर्जी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team August 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बॉक्स ऑफिस पर ‘सरकटे का आतंक’, ओपनिंग डे पर ही मालामाल हुए ‘स्त्री 2’ के मेकर्स
Next Article धारदार हथियारों के साथ घर में घुसी 30-35 लोगों की भीड़, पहले लूटा फिर बारी-बारी से किया रेप: बांग्लादेश के हिंदू महिला की आपबीती

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.