click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > World > पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
World

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

Last updated: 2024/09/21 at 3:42 PM
One India News Team
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 सितंबर) को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हो गए। यहां पीएम मोदी जो बाइडन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।”

Contents
अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदीपीएम मोदी बोले- मानवता के छठे हिस्से के विचारों को करूंगा साझापहले भारत में होने वाला था क्वाड शिखर सम्मेलन

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi departs for United States

During his three-day visit to US, he will be attending the QUAD Leaders' Summit and the Summit of the Future (SOTF) at the United Nations in New York. Along with that, he will hold some key bilateral meetings… pic.twitter.com/aAKqEmYhgc

— ANI (@ANI) September 20, 2024

अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, “मैं क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए अपने सहयोगियों राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बनीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हूँ। यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। राष्ट्रपति बाइडन के साथ मेरी बैठक हमें अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए रास्तों की समीक्षा और पहचान करने की अनुमति देगी।”

आज, मैं राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। मैं क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए… pic.twitter.com/F87hVdd3C7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024

पीएम मोदी बोले- मानवता के छठे हिस्से के विचारों को करूंगा साझा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मैं भारतीय प्रवासियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी व्यापारिक नेताओं के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो प्रमुख हितधारक हैं और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच अनूठी साझेदारी को जीवंतता प्रदान करते हैं। भविष्य का शिखर सम्मेलन वैश्विक समुदाय के लिए मानवता की बेहतरी के लिए आगे की राह तैयार करने का एक अवसर है। मैं मानवता के छठे हिस्से के विचारों को साझा करूंगा क्योंकि शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य में उनकी हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अधिक है।

पहले भारत में होने वाला था क्वाड शिखर सम्मेलन

बता दें कि इस साल क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन मूल रूप से भारत में होने वाला था। लेकिन चार नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए इसका आयोजन स्थल अमेरिका में स्थानांतरित कर दिया गया। व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की पूर्वी एशिया और ओशिनिया की वरिष्ठ निदेशक मीरा रैप-हूपर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इन्हीं कारणों की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे साथ मेजबानी के वर्षों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई और हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल क्वाड के सभी चार नेता भारत में मिलेंगे।”

You Might Also Like

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”

नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान

CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला

नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

कर्नाटक में अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर गरमाया, हुबली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और सख्त जांच की मांग

TAGGED: @india, america, America - India, Breaking news, hindi news, Indo-Pacific region, international news, Modi Government, Narendra Modi, oneindianews, pm modi, topnewschannelinindia, अमेरिका, पीएम नरेंद्र मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article गुजरात के सूरत के पास ट्रेन पलटाने की कोशिश, ट्रैक पर लगी फिश प्लेट और चाबियों को खोलकर फेंका
Next Article म्यांमार से मणिपुर में घुसे 900 आतंकवादी, 30-30 के गुट में पूरे राज्य में फैलना चाहते हैं, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”
Bihar India Top News May 30, 2026
नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान
India Maharashtra Top News May 30, 2026
CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला
India Top News May 30, 2026
नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
India Maharashtra Top News May 30, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.