Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

iPhone बनाने वाली कंपनी की बड़ी डील, इस राज्‍य में खरीदी 300 करोड़ रुपये की जमीन.

iPhone बनाने वाली कंपनी की बड़ी डील, इस राज्‍य में खरीदी 300 करोड़ रुपये की जमीन.

द‍िग्‍गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने बेंगलुरु के ग्रामीण इलाके में 300 एकड़ जमीन खरीदी है. इसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. फॉक्सकॉन एप्‍पल (Apple) के ल‍िए आईफोन (iPhone) की मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग करती है. यह खुलासा लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) के साथ फाइलिंग से हुआ है. जमीन की यह खरीद फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी ‘फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट’ की तरफ से 9 मई को की गई थी.

यह जमीन बेंगलुरु के बाहरी इलाके में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में है. कंपनी की तरफ से यह कदम ताइवान के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता द्वारा चीन से दूर उत्पादन में नयापन लाने के ल‍िए उठाया गया है. आपको बता दें फॉक्सकॉन कंपनी एपल आईफोन के पुर्जों की सबसे बड़ी सप्लायर है. औद्योगिक विकास आयुक्त, गुंजन कृष्णा की तरफ से बताया गया क‍ि 10 मई के चुनाव के बाद जमीन पर कब्जा ले ल‍िया जाएगा.

मतदान के बाद कब्‍जा लेगी कंपनी

आपको बता दें कर्नाटक में व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए 10 मई को मतदान हो रहा है. कर्नाटक सरकार ने 20 मार्च को फॉक्सकॉन के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए. इसमें मोबाइल निर्माण यून‍िट के ल‍िए 8,000 करोड़ का निवेश करने की प्‍लान‍िंग है. इससे राज्‍य में 50,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

6 मार्च को बोम्मई को लिखे पत्र में फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु में ‘प्रोजेक्ट एलीफेंट’ के हिस्से के रूप में एक इलेक्ट्रॉनिक्स यून‍िट शुरू करने की इच्छा जताई थी. आपको बता दें एपल का व‍िस्‍तार व‍िन‍िर्माण प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंड‍िया’ मुह‍िम को बढ़ावा देता है. इसके तहत पीमोदी ने अपने व‍िदेशी दौरों पर दक्ष‍िण एश‍ियाई राष्‍ट्र में सामान बनाने की अपील की है.

आपको बता दें एपल भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसी के तहत प‍िछले द‍िनों कंपनी ने भारत में दो एप्‍पल स्‍टोर खोले हैं. पहला स्‍टोर मुंबई में और दूसरा द‍िल्‍ली में खोला गया है.

 

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.