Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को रोजगार मेले में 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को रोजगार मेले में 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी विभागों में 71 हजार नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर नव-नियुक्तों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जायेगा। भर्तियां इस पहल को समर्थन देने वाले केंद्रीय सरकारी विभागों और राज्य सरकारों व केंद्र शासित क्षेत्रों में की जा रही हैं।

देशभर से चयनित नव-नियुक्तों को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमानडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर, आदि विभिन्न पदों पर रखा जायेगा।

रोजगार मेला, रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। रोजगार मेले से यह संभावना है कि वह आगे रोजगार सृजन तथा युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सार्थक रोजगार अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगा। नव-नियुक्तों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा। यह विभिन्न सरकारी विभागों में नये नियुक्त होने वालों के लिये कामकाज से परिचित होने का ऑनलाइन पाठ्यक्रम है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.