Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

हिरोशिमा में पीएम मोदी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक, 5 प्रमुख बातें

हिरोशिमा में पीएम मोदी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक, 5 प्रमुख बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत की. पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि, मैं आपके नागरिकों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझता हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत और मैं व्यक्तिगत रूप से निश्चित रूप से इन हालात को दूर करने के लिए अपनी क्षमता में जो कुछ भी हो सकेगा करेंगे.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, यूक्रेन युद्ध का पूरी दुनिया पर बहुत प्रभाव पड़ा है. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह कोई राजनीतिक या आर्थिक मुद्दा नहीं है बल्कि मानवता का, मानवीय मूल्यों का मुद्दा है.
  2. पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में यूक्रेन के सहयोग की सराहना की और यूक्रेन की संस्थानों की ओर से छात्रों के लिए भारत में परीक्षाएं आयोजित करने के निर्णय का स्वागत किया.
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संघर्ष खत्म करने और आगे का रास्ता खोजने के लिए बातचीत और कूटनीति के लिए भारत के स्पष्ट समर्थन से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि समाधान के लिए, भारत और प्रधानमंत्री खुद अपने साधनों की सीमाओं में सब कुछ करेंगे.
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता देना जारी रखेगा.
  5. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. दोनों पक्ष संपर्क बनाए रहने पर सहमत हुए.
Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.