Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 595.1 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 595.1 अरब डॉलर

आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2 जून को समाप्त हफ्ते में 5.929 अरब डॉलर उछलकर 595.067 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले लगातार दो हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि दो जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर 595.067 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते 26 मई को सप्ताह हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 589.14 अरब डॉलर रह गया था।

आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 526.201 अरब डॉलर हो गई। इसी तरह स्वर्ण भंडार का मूल्य 65.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.557 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर फिसलकर 18.186 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.123 अरब डॉलर हो गया। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Filed under World India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.