Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

जेईई एडवांस रिजल्ट 18 जून को होगा जारी

जेईई एडवांस रिजल्ट 18 जून को होगा जारी

जेईई एडवांस 2023 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की ओर से देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 4 जून को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद 11 जून को आईआईटी गुवाहाटी की ओर से उम्मीदवारों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गयी है। अब जेईई एडवांस शेड्यूल के अनुसार रिजल्ट 18 जून 2023 को घोषित किया जायेगा। जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से IIT Guwahati की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर घोषित किया जायेगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मांगे गए लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

जेईई एडवांस रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। नतीजे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर आपको जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको एक नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 जारी होने के साथ उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। प्रोविजनल आंसर की कल यानी 11 जून को जारी की गयी थी। अगर आपको आंसर की में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति है तो आज 12 जून तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर आपकी आपत्ति सही पायी जाती है तो इसके लिए आपको अंक प्रदान किया जायेगा। ध्यान रखें की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद आप उस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं।

Filed under Education

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.